सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीन में बवाल, चीनी मीडिया ने बताया हकीकत से दूर

सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ पर चीन में बवाल, चीनी मीडिया ने बताया हकीकत से दूर
मनोरंजन
30 Dec 2025, 05:15 pm
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर चीन में आलोचना शुरू हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को लेकर चीनी मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे हकीकत से अलग और जरूरत से ज्यादा नाटकीय बताया जा रहा है। चीनी लोगों ने तो इसके सीन की तुलना हॉलीवुड सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से भी कर दी है।

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने फिल्म पर एक लेख प्रकाशित किया है, जिसका शीर्षक है— ‘बैटल ऑफ गलवान’ फिल्म पर विवाद, फिल्म चाहे कितनी भी नाटकीय हो, देश की सीमा पर असर नहीं डाल सकती। अखबार ने इस फिल्म को भारत-चीन संबंधों के लिहाज से गलत समय पर रिलीज होने वाली बताया है।

सलमान खान के लुक पर भी उठे सवाल

‘बैटल ऑफ गलवान’ का ट्रेलर 27 दिसंबर को सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर रिलीज किया गया था। यह फिल्म साल 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में सलमान खान भारतीय सेना के अधिकारी कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।

‘फिल्म फैक्ट्स नहीं बदल सकती’— ग्लोबल टाइम्स

ग्लोबल टाइम्स ने मिलिट्री एक्सपर्ट सॉन्ग झोंगपिंग के हवाले से लिखा कि भारत में फिल्मों का इस्तेमाल देशभक्ति की भावना को बढ़ाने के लिए किया जाता है, लेकिन कोई भी फिल्म गलवान घाटी की झड़प से जुड़े तथ्यों को नहीं बदल सकती।

जबकि सच ये है की गलवान में भारतीय फौज ने बिना किसी हथियार के चीनी सैनिकों को मार कर भगाया गया था


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.