"Daddy Is Home!" यश के टॉक्सिक टीजर ने मचाया धमाल: रिलीज़ पर धुरंधर 2 से क्लैश होना तय

"Daddy Is Home!" यश के टॉक्सिक टीजर ने मचाया धमाल: रिलीज़ पर धुरंधर 2 से क्लैश होना तय
मनोरंजन
09 Jan 2026, 07:18 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Yash Toxic Movie Teaser: 8 जनवरी 2026 को यश के 40वें जन्मदिन पर उनकी आने वाली फिल्म “टॉक्सिक” का टीज़र रिलीज़ किया गया। टीज़र ने रिलीज़ होते ही इन्टरनेट पर धमाल मचा दिया। 24 घंटे में ही टीज़र ने एक्स पर 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज और यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। साथ ही, यश का डायलॉग “Daddy Is Home” मिनटों में ट्रेंडिंग चला गया। फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज़ होगी, जहाँ पर ये रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के साथ क्लैश करेगी। (Toxic vs Dhurandhar 2)

फिल्म मेकर्स ने 2 मिनट 51 सेकंड का शानदार और इंटेंस टीजर रिलीज़ किया, जिसमें यश का डेंजरस लुक, ग्रेवयार्ड एंट्री, टॉमी गन, सिगार और एक्शन और बंदूकों के भरपूर सीन दिखाए गए। टीज़र में यश एक खतरनाक और स्टाइलिश गैंगस्टर राया (Raya) के रूप में नजर आ रहे हैं। टीज़र में यश की धमाकेदार एंट्री के साथ इंटेंस एक्शन, डार्क थीम्स, स्टाइलिश विजुअल्स और पावरफुल बैकग्राउंड स्कोर देखने को मिला। यह फिल्म KGF के बाद यश की सबसे बड़ी और बोल्ड वापसी मानी जा रही है।


फिल्म 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली है। मज़े की बात ये है कि इसी दिन बॉलीवुड की धुरंधर 2 भी रिलीज़ होगी। मतलब ये फिल्म सीधे तौर पर धुरंधर 2 को टक्कर देने वाली है। लेकिन ऐसा करना भी इस मूवी के लिए चुनौती भरा रहने वाला है, क्योंकि धुरंधर एक पहले पार्ट ने मार्केट में बढ़िया पैठ और फैन फोलोइंग बना ली है। ऐसे में पहले से उछली हुई मूवी को टक्कर देना आसान कम नहीं होगा। दूसरी तरफ, टॉक्सिक में कोलीवुड का लीडिंग स्टार यश है, जिनकी मूवीज एडवांस में ही हाउसफुल हुए जाती है। KGF और KGF 2 के बाद तो अब साउथ इंडस्ट्री सिनेमा में यश का सिक्का बोलने लगा है। Bollywood Vs Kollywood का ये क्लैश ज़बरदस्त होने वाला है।




रिएक्शन की बात करें तो टीज़र को फैन्स का ज़बरदस्त ब्लो मिलना तो ज़ाहिर सी बात है। और जब बात करें रॉकिंग स्टार यश की, तो इस पर तो कोई दोराय ही नहीं है। लाखों फैन्स ने टीज़र को “Insane” “MasterClass” और “Next Level” बताया। हालाँकि, कुछ दर्शकों द्वारा इसे ऑफ मूवी और Peaky Blinders की कॉपी बताया। कुछ लोगों को टीज़र के कुछ सीन (जैसे कार वाला इंटीमेट सीन) ओब्जेक्टिफाइंग लगे, जिससे थोड़ी कंट्रोवर्सी भी हुई। कुछ ने इसे "क्रिंज" या "टिपिकल मसाला" कहा, लेकिन ज्यादातर फैंस इसे बोल्ड और अनकंप्रोमाइजिंग मानकर एक्साइटेड हैं।


रॉकिंग स्टार यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी फिल्म में हैं। करण जौहर और राम गोपाल वर्मा जैसे बॉलीवुड पर्सनैलिटी ने टीज़र की तारीफ करते हुए इसे "एपिक" और "बोल्ड" कहा।


कुल मिलाकर, टीजर ने मैसिव हाइप क्रिएट किया है और मार्च 2026 में रिलीज के लिए बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने की उम्मीद है। खासकर Dhurandhar 2 के साथ टक्कर में कौन आगे निकलेगा, ये भी सबकी आँखों पर रहेगा। यश के फैंस तो पहले से ही सेलिब्रेट कर रहे हैं। लेकिन एक बात तो पक्की है, आगे कोई सी भी मूवी निकले, फैन्स को तो दोनों तरफ से मज़ा आने वाला है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.