TUE, 10 FEBRUARY 2026

Urea in Rajasthan: राजस्थान में पर्याप्त यूरिया स्टॉक, वागड़–मेवाड़ में मांग से ज्यादा सप्लाई

news image
राजस्थान
04 Jan 2026, 06:11 pm
496 देखें
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: राजस्थान सरकार ने साफ किया है कि प्रदेश में यूरिया की किसी तरह की कमी नहीं है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal Sharma) के निर्देश पर कृषि विभाग लगातार जिलों की मांग, सप्लाई और स्टॉक पर निगरानी रख रहा है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा (Kirodilal Meena) ने बताया कि पारदर्शी वितरण प्रणाली के जरिए जरूरत वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता से खाद उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी है।


राज्य में 1.19 लाख मीट्रिक टन यूरिया स्टॉक


कृषि मंत्री ने बताया कि रबी सीजन यानी अक्टूबर–दिसंबर में 11.34 लाख मीट्रिक टन यूरिया की जरूरत जताई गई थी। इसके मुकाबले राज्य सरकार ने केंद्र के साथ समन्वय बनाते हुए 14.10 लाख मीट्रिक टन यूरिया की आपूर्ति सुनिश्चित करवाई। वर्तमान में प्रदेश में 1,19,000 मीट्रिक टन से अधिक यूरिया उपलब्ध है।


वागड़–मेवाड़ में मांग से अधिक उपलब्धता


बांसवाड़ा- 34% अधिक सप्लाई

• मांग: 31,900 MT

• आपूर्ति: 42,763 MT

• वर्तमान स्टॉक: 4,589 MT


डूंगरपुर - 20% अधिक सप्लाई

• मांग: 6,700 MT

• उपलब्धता: 8,065 MT

• वर्तमान स्टॉक: 432 MT


उदयपुर - 35% अधिक सप्लाई

• मांग: 21,000 MT

• आपूर्ति: 28,332 MT

• वर्तमान स्टॉक: 2,169 MT


राजसमंद और चित्तौड़गढ़ में भी भरपूर स्टॉक


राजसमंद - 40% अधिक सप्लाई

• मांग- 6,600 MT

• आपूर्ति- 9,222 MT

• वर्तमान स्टॉक- 810 MT


चित्तौड़गढ़ : 28% अधिक सप्लाई

• मांग: 43,700 MT

• आपूर्ति: 55,976 MT

• वर्तमान स्टॉक: 4,888 MT


भीलवाड़ा : 22% अधिक सप्लाई

• मांग: 31,200 MT

• उपलब्धता: 37,977 MT

• वर्तमान स्टॉक: 4,191 MT


कृषि विभाग का दावा है कि वागड़ और मेवाड़ के किसी भी जिले में यूरिया की कमी नहीं है। अधिकारी जिला स्तर पर सप्लाई की कड़ी निगरानी कर रहे हैं और किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास जारी हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.