Russia में इंटेलिजेंस ऑफिसर पर गोलियां चलायी, पुतिन के ख़ास आदमी हमलावर को दुबई से उठाकर वापस रूस लाये

Vladimir Alexeyev Shooter Arrested from Dubai: कुछ दिनों पहले मॉस्को में रशिया की सैन्य खुफिया एजेंसी जीआरयू (GRU) के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल के चीफ मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिसर व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर गोली चलाने वाले व्यक्ति को राष्ट्रपति पुतिन के अधिकारियों ने दुबई से पकड़ लिया है। आरोपी को दुबई से गिरफ्तार कर रशिया डिपोर्ट किया गया है। रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस (FSB) ने आरोपी की गिरफ़्तारी की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार, घटना 6 फ़रवरी को हुई, जब मॉस्को के उत्तर-पश्चिमी इलाके में वोलो पोलोमस्की हाईवे के पास एक आवासीय बिल्डिंग के बाहर व्लादिमीर अलेक्सेयेव पर हमला हुआ। अज्ञात हमलावर ने जनरल अलेक्सेयेव पर कई गोलियां चलाईं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर तुरंत ही मौके से फरार हो गया। व्लादिमीर को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई। जांच एजेंसियों ने इसे उच्च स्तरीय अधिकारी पर हत्या की कोशिश के तहत मामला दर्ज किया।
हमले के बाद आरोपी रूस से भागकर दुबई चला गया था, लेकिन पुतिन के खास अधिकारियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और दो ही दिनों के अन्दर उसे दुबई से पकड़कर रूस वापस ले आए।
FSB के अनुसार, आरोपी का नाम ल्यूबोमिर कोरबा (Lyubomir Korba) है। हमले के बाद ही वह दुबई भाग गया था, जहां संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की मदद से उसे पकड़ा गया और वापस रूस प्रत्यर्पित किया गया। गिरफ़्तारी के तुरंत बाद ही आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहाँ कोर्ट ने एक इनवेस्टिगेटिव कमेटी की अर्जी को मंज़ूर करते हुए आरोपी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी की एक संदिग्ध महिला साथी भी थी, जो यूक्रेन भाग गयी है। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergei Lavrov) ने इस हमले को 'आतंकवादी कृत्य' बताया और आरोप लगाया कि इस हमले की पीछे यूक्रेन का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता को बिगाड़ने के लिए किया गया है। (russia ukraine peace talks)
दूसरी तरफ, यूक्रेन का भी कहना है कि मॉस्को में हुए हमले और गोलीबारी से यूक्रेन का कोई सम्बन्ध नहीं है।
बता दें कि ये हमला ऐसे समय पर हुआ है, जब GRU के चीफ एडमिरल इगोर कोस्त्युकोव (Admiral Igor Kostyukov) अबू धाबी में हैं और यूक्रेन के साथ संभावित शांति समझौते पर चर्चा कर रहे हैं। एडमिरल इगोर दोनों देशों के बीच सुरक्षा से जुड़े पहलुओं पर बातचीत में रूस का नेतृत्व कर रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रूस में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों पर ऐसे हमले हो चुके हैं।
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस घटना की जानकारी दी गई है। जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने के निर्देश दिए गए हैं। यह घटना रूस की आंतरिक सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर रही है।
इस लिंक को शेयर करें