ईरान का दो टूक जवाब - जंग कब ख़त्म होगी, ये ईरान तय करेगा। ट्रम्प का बयान "नॉनसेंस" - एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जाएगा

Iran Vs Israel-America War: ईरान और इजराइल अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच ईरान की इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के हालिया बयानों पर तीखा पलटवार किया है। IRGC ने ट्रंप के दावों को "नॉनसेंस" बताते हुए साफ कहा कि ये जंग कब और कैसे खत्म होगी, यह ईरान तय करेगा, अमेरिका नहीं। इसके साथ ही, ईरान ने चेतावनी भी दी कि अगर अमेरिका और इजरायल के हमले नहीं रुके, तो ईरान के इलाके से "एक लीटर तेल भी बाहर नहीं जा सकेगा"।
दरअसल, डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने सोमवार रात एक कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था कि ईरान की सैन्य क्षमता लगभग खत्म हो चुकी है। ट्रम्प ने दावा किया कि ना तो ईरान के पास नेवी है, ना ही एयर फोर्स। उनकी मिसाइलें और ड्रोन भी बेहद कमजोर हैं। ये जंग लगभग पूरी तरह खत्म हो चुकी है। लेकिन, जंग तब तक जारी रहेगी, जब तक ईरान हमारे आगे अपने घुटने नहीं टेक देता।
ट्रंप ने यह भी कहा कि अमेरिका इस युद्ध को पहले ही कई मायनों में जीत चुका है और ये लड़ाई "बहुत जल्द" ही खत्म हो सकती है।
ट्रम्प के इसी दावे पर IRGC ने जवाब देते हुए कहा कि ये बात वॉशिंगटन नहीं, तेहरान तय करेगा कि यह जंग कब और कैसे समाप्त होगी। उन्होंने ट्रंप के बयानों को बकवास बताया और धमकी दी कि मिडिल ईस्ट के एरिया में या तो सब देश सुरक्षित रहेंगे या कोई नहीं।
यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के कई तेल डिपो पर बम गिरे हैं। ईरानी अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हमले में उनके 5 ऑयल डिपो में आग लगी है, जिससे तेल की सप्लाई रुक गई है, लेकिन 2-3 दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
(Oil Supply Blockade) इसी के साथ, ईरान ने कहा कि युद्ध लम्बा चलने पर एक लीटर तेल भी ईरान के बाहर नहीं जा पाएगा। ऐसी स्थिति में दुनिया के कई देशों में तेल की कमी और इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी। इसके कुछ समय बाद ईरान ने एक और घोषणा की कि जल्द ही स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को भी बंद किया जा सकता है, लेकिन जो भी देश अपने क्षेत्र से इजराइल और अमेरिका के राजदूतों को निकाल देगा, उन्हें स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से गुज़रने की पूरी छूट मिलेगी। (Strait Of Hormuz Warning)
आपको बता दें कि Strait Of Hormuz समुद्र में ईरान से सटा वो रास्ता है, जिससे पूरी दुनिया के पेट्रोलियम खपत का 20% ऑइल गुज़रता है। इस पर ट्रम्प ने भी चेतावनी दी कि अगर ईरान ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से तेल की आवाजाही रोकने की कोशिश की, तो अमेरिका उस पर 20 गुना ज्यादा ताक़त से हमला करेगा।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान इस युद्ध को ख़त्म करने की बजाय लंबा खींचने की तरफ इशारा कर रहे हैं, जबकि शांति वार्ता होने की संभावना कम ही नज़र आ रही है।
इस लिंक को शेयर करें

