ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध ने मचाई LPG सिलेंडरों की मार! पुलिस सुरक्षा में बांट रहे सिलेंडर, राजस्थान में कालाबाजारी

ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध ने मचाई LPG सिलेंडरों की मार! पुलिस सुरक्षा में बांट रहे सिलेंडर, राजस्थान में कालाबाजारी
अंतरराष्ट्रीय
11 Mar 2026, 02:15 pm
रिपोर्टर : दुष्यंत

Iran USA War LPG Shortage: ईरान और इजरायल- अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पूरे भारत में LPG की कमी होना शुरू हो गई है। देशभर में LPG की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सूरज उगने के पहले से ही गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं। कई जगह तो लोग सिलेंडर लेने के लिए रातभर जागकर नंबर लेने को बैठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में तो पुलिस की सुरक्षा के बीच सिलेंडर दिए जा रहे हैं। 


दरअसल, गैस की इस किल्लत की वजह है स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद हो जाना, जिससे भारत की आधी से ज्यादा तेल-गैस सप्लाई अटक गई है। इसी के चलते, कतर से आने वाली LNG की सप्लाई भी बाधित हो गई है, जिसका सीधा असर घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों पर पड़ रहा है। 


अब इसी किल्लत का असर आम आदमी के ऊपर पड़ रहा है। सिलेंडर लेने के लिए देश के कई शहरों में लोगों को घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में तो हालत इतनी बिगड़ी कि गैस एजेंसियों को पुलिस तक बुलानी पड़ गई। अब वहां पुलिस की सुरक्षा में सिलेंडर बांटे जा रहे हैं। राजस्थान, बिहार समेत अन्य कई जिलों में लोग सुबह 3 बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं, लेकिन सिलेंडरों की सप्लाई कम होने की वजह से कईयों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। बिहार के गोपालगंज, खगड़िया और पटना में तो एजेंसियां ताला बंद मिल रही हैं। जहां एजेंसियां खुली हुई है, वहां स्टाफ ही नहीं दिख रहा। जहां - जहां शादी का सीजन चल रहा है, वहां तो हालात और खराब हैं। खाना बनाने तक को गैस नहीं मिल पा रही है। होटल-रेस्टोरेंट बंद पड़े हैं। कैटरर्स कह रहे हैं, “ये इमरजेंसी जैसी स्थिति हो गई है।”

राजस्थान तो इन सब में एक कदम आगे निकल गया। राजस्थान वालों ने आपदा में अवसर ढूंढकर सिलेंडरों की कालाबाजारी भी शुरू कर दी। जयपुर में 1911 रुपये का सिलेंडर 2500 रुपये में बिक रहा है। अलवर में लोग सड़क पर उतर आए। पंजाब में सर्वर डाउन होने से बुकिंग भी अटक गई है।


हालांकि, स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने भी तुरंत एक्शन लेना शुरू कर दिया है। 

1. भारत की तीन बड़ी तेल कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) की हाई लेवल कमेटी बना दी गई है, जो सप्लाई की निगरानी करेगी।

2. सप्लाई कंट्रोल के लिए एसेंशियल कमोडिटी एक्ट लगा दिया गया है। 

3. गैस के प्रोडक्शन को 10% बढ़ाया जा रहा है और रूस-अल्जीरिया से अतिरिक्त तेल मंगाने की कोशिश हो रही है। 

4. दो सिलेंडर की बुकिंग के बीच कम से कम 25 दिनों का गैप रखा जा रहा है। 

5. सिलेंडर delivery के लिए ओटीपी और बायोमेट्रिक लागू कर दिये गये हैं। 


अभी 4-5 दिन का इंतजार तो चल रहा है, लेकिन सरकार आश्वासन दे रही है कि जल्द स्थिति सुधर जाएगी। फिलहाल घरेलू सिलेंडर 25 दिन बाद ही बुक हो पा रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.