सीजफायर हुआ हवा! ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाया, ट्रम्प ने दी नाकाबंदी की धमकी – तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार

सीजफायर हुआ हवा! ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टोल लगाया, ट्रम्प ने दी नाकाबंदी की धमकी – तेल की कीमतें फिर 100 डॉलर पार
अंतरराष्ट्रीय
13 Apr 2026, 02:28 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Strait Of Hormuz Toll: ईरान और इजराइल-अमेरिका युद्ध में पहली बार हुई सीज़फायर इजराइल की वजह से लगभग टूट ही चुकी है। दूसरी बार भी युद्ध को शांत करने के लिए इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरानी ऑफिशियल्स के बीच हुई बैठक बेनतीजा रही। दूसरी बार हुई शांति वार्ता में दोनों पक्षों में लगभग सभी मुद्दों और बिन्दुओं पर सहमति बन गयी थी, लेकिन एक जगह बात अटक गयी। दोनों देशों के बीच डीलब्रेकर बना ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम। अमेरिका की शर्त है कि ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करे और ईरान की शर्त है कि ये बंद नहीं होगा। और इसी के चलते शांति वार्ता बिना समझौते के ही ख़त्म हो गयी।

लेकिन, इस बैठक के दौरान, या यूं कहें कि बैठक के आस-पास ये कोई अकेला बड़ा बिंदु नहीं रहा। ईरान ने घोषणा कर दी कि अब स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से वही जहाज़ गुज़र पाएंगे, जो ईरान को गुजरने के लिए टोल देंगे। यानि अब ईरान स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर पूरी तरह से अपना कण्ट्रोल बनाना चाह रहा है, क्योंकि अगर एक बार टोल देने की शुरुआत हो गयी, तो फिर चलती ही जाएगी।

इस कदम से बिफरा अमेरिका ने फिर से होर्मुज़ को लेकर धमकी दे दी। डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के इस कदम को लेकर धमकी दी कि ये टोल अवैध है और जो भी जहाज़ ईरान को टोल देकर होर्मुज़ से गुजरेगा, उसे समुद्र में सुरक्षित रास्ता नहीं मिलेगा। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकन नेवी जल्द ही उस इलाके में नाकाबंदी करने वाली है। और जल्द ही होर्मुज़ से गुजरने वाले जहाजों की जाँच करेगी। ये नाकाबंदी हर देश के जहाजों पर लागू होगी और ईरान से ट्रेड को ख़त्म करने और ईरान की इकॉनोमी को तोड़ने के लिए होगी।

ट्रम्प ने ये भी कहा कि ईरान की सेना पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है और जो बची है, उसे भी हम ख़त्म कर देंगे। ईरान ने समुद्र में जो माइंस बिछाई है, उन्हें भी हटाएंगे।

बता दें कि होर्मुज़ पर टोल और अमेरिका की धमकी के बाद क्रूड ऑइल की कीमतें फिर से 100 डॉलर पार कर चुकी है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.