क्या सच में घायल हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? राष्ट्रपति के बेटे ने किया खुलासा

क्या सच में घायल हैं ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई? राष्ट्रपति के बेटे ने किया खुलासा
अंतरराष्ट्रीय
11 Mar 2026, 03:32 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Iran Israel US War: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर जारी हमलों के 12वें दिन ऐसी खबर आई जिसने ईरान ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों को फिर से सकते में डाल दिया। दरअसल रिपोर्ट सामने आई है कि अमेरिका और इजरायल की ईरान पर स्ट्राइक में ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई (Mojtaba Khamenei) गंभीर घायल हो गए हैं। उन्हें पैर में गंभीर चोट लगी है। वे किसी सीक्रेट जगह पर हैं और उनका इलाज चल रहा है। वहीं अब ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन (Iran President) के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने इस बात का खंडन किया है।

स्वस्थ हैं मोजतबा- यूसुफ पेजेशकियन

यूसुफ पेजेशकियन ने कहा है कि जो रिपोर्ट दुनिया भर में फैलाई जा रही है कि मोजतबा गंभीर घायल हैं तो बता दें कि वो बिल्कुल ठीक हैं। टेलिग्राम पर पोस्ट किए एक मैसेज में उन्होंने कहा कि उन्होंने मोजतबा के गंभीर घायल होने की खबर सुनी, जिसके बाद उन्होंने उनके करीबियों से संपर्क किया। तब उन्हें पता चला कि मोजतबा बिल्कुल ठीक हैं।

हमले के पहले ही दिन हुए घायल!

इजरायली मीडिया द टाइम्स ऑफ इजरायल ने न्य़ूयॉर्क टाइम्स का हवाला देते हुए बताया कि मोजताबा अमेरिकी इजरायली हमले (Israel USA Strike on Iran) में घायल हो गए हैं लेकिन राष्ट्रपति के बेटे ने उनके ठीक होने की जानकारी दी है। खबर के मुताबिक इजरायली और ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि वे हमले के पहले दिन वे घायल हो गए जिससे उनके पैरों में गंभीर चोट आई है। शाय़द इसी वजह से वे अभी तक सार्वजनिक तौर पर दिखाई नहीं दिए हैं। अयातुल्ला खामनेई के मारे जाने के बाद सुप्रीम लीडर बनाए जाने के 48 घंटे बाद भी उन्होंने ना तो कोई प्रतिक्रिया दी और ना ही किसी सार्वजनिक मंच पर दिखाई दिए। क्योंकि उन्हें इस बात की चिंता थी कि अगर वे अपनी सार्वजनिक मौजूदगी देते हैं तो उन्हें अमेरिका-इजरायल निशाना बना सकता है।

यूसुफ पेजेशकियन ने ये तो कहा है कि मोजताबा ठीक हैं और स्वस्थ हैं लेकिन उस बात से उन्होंने इनकार भी नहीं किया कि वे अमेरिका और इजरायल के अटैक से घायल हुए हैं।

सुप्रीम लीडर की सुरक्षा के लिए तैनात दस्ता

दूसरी तरफ अयातुल्ला मोजताबा खामेनेई की सुरक्षा के लिए ईरान ने एक खास आतंकवाद-विरोधी इकाई तैनात की है। ये तैनाती ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत अमेरिका-इजरायल के हमले में उनके पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद की गई है। ये घटनाक्रम उन खबरों के बीच आया है जिनमें दावा किया गया है कि 28 फरवरी को हुए हमलों में मोजताबा खामनेई घायल हो गए थे, जिनमें उनके पिता, पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्य मारे गए थे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.