सीजफायर का एक हफ्ता पूरा, रशिया ने दिया ईरान का हाई-ग्रेड यूरेनियम लेने का प्रस्ताव- क्या वापस से शुरू होगी शांति वार्ता?

सीजफायर का एक हफ्ता पूरा, रशिया ने दिया ईरान का हाई-ग्रेड यूरेनियम लेने का प्रस्ताव- क्या वापस से शुरू होगी शांति वार्ता?
Latest News
14 Apr 2026, 02:31 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran Ceasefire Update: ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे दो हफ्ते की सीजफायर का एक हफ़्ता पूरा होने पर आ चुका है और इस एक हफ्ते में दोनों पक्षों के बीच एक बार शांति वार्ता बेनतीजा रही है। लेकिन लगता है कि दोनों देशों के बीच एक बार फिर से युद्ध वायरल को लेकर बैठक हो सकती है। इसी बीच रूस भी एक बार फिर दोनों देशों के बीच स्थायी समझौता कराने के लिए वापस से आगे आया है। रूस ने कहा कि अगर इससे मिडल ईस्ट में शांति बहाल होती है, तो रूस ईरान के हाई-ग्रेड संवर्धित यूरेनियम स्टॉक को अपने पास लेने को तैयार है। (Russia Proposal on Iran's Uranium)

दरअसल, कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के ऑफिशियल्स के बीच पहली शांति वार्ता हुई थी। ज़्यादातर शर्तों पर दोनों पक्ष राज़ी हो गए थे, लेकिन न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बात अटक गयी। ईरान का कहना था कि युद्ध को ख़त्म करने के लिए ईरान अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम 5 साल तक के लिए बंद कर सकता है, लेकिन अमेरिका चाहता है कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम 20 सालों के लिए बंद हो। इसके साथ ही कुछ और शर्तें भी थीं, जैसे कि ईरान के पास जो हाई ग्रेड यूरेनियम का स्टॉक मौजूद है, उसे विदेश भेजा जाए और ईरान अपने परमाणु हथियार नहीं बना पाए। जब दोनों के बीच समझौता नहीं बन पाया, तो ट्रम्प ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर नाकाबंदी कर दी। (Iran Nuclear Program)

पहली वार्ता विफल होने के बाद दोनों देशों के बीच दूसरे दौर की बातचीत की तैयारी चल रही है। और इसी के बीच रूस ने भी युद्ध को रोकने के लिए एक प्रस्ताव दिया है। रूस का कहना है कि अगर मिडल ईस्ट में शांति बनाने के लिए ईरान को अपना यूरेनियम विदेश भेजना पड़े, तो समझौते को पूरा करने और शांति बनाने के लिए रूस यूरेनियम लेने को तैयार है। ऐसा इसलिए कहा गया क्योंकि ईरान कुछ-कुछ अमेरिका को अपना यूरेनियम नहीं देना चाहता।

आपको बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले भी यही प्रस्ताव दे चुके हैं, लेकिन तब ट्रंप ने इसे ठुकरा दिया था। नया प्रस्ताव आने के बाद अमेरिका की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.