OMG! अंतरिक्ष से पृथ्वी पर दिखाई ही नहीं देता ये देश?

World Amazing facts: कहते हैं कि स्पेस से पृथ्वी बहुत ही सुंदर दिखाई देती है, खासकर रात में जब सभी देशों के प्रकाश से इसका हर हिस्सा रोशनी से जगमगा जाता है मानो किसी पेंटर की पेंटिंग हो। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में एक ऐसा देश भी है जो रात में स्पेस से दिखाई नहीं देता।
ये देश है उत्तर कोरिया, जो ईस्ट एशिया में बसा एक छोटा सा देश है। ये अपने तानाशाह किम जोंग और परमाणु हथियारों के लिए जाना जाता है। जाता है कि यहां कि जनता को अपनी इच्छा से बाल कटवाने का भी हक नहीं है। यहां की सरकार का खास लक्ष्य अपने सैन्य बल को मजबूती देना है। ऐसे में ये बात बहुत ही चौंकाने वाली है कि रात के समय उत्तर कोरिया स्पेस से क्यों नहीं दिखाई देता। क्या वो गायब हो जाता है?
रात में क्यों नहीं दिखाई देता उत्तर कोरिया?
उत्तर कोरिया की आर्थिक स्थिति इतनी खराब है कि यहां के लोगों को बिजली की कमी का सामना करना पड़ता है। देश पूरी तरह से कोयला और हाइड्रोपावर इलेक्ट्रिसिटी पर निर्भर है, लेकिन बारिश और मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण हाइड्रोपावर इलेक्ट्रिसिटी की सप्लाई प्रभावित होती है। इसका परिणाम ये है कि उत्तर कोरिया में कई जगह ट्रैफिक लाइट भी नहीं है और प्योंगयांग (उत्तर कोरिया की राजधानी है) के कुछ हिस्सों को छोड़कर बाकी जगह पूरी तरह से अंधेरा रहता है।
यहां के लोग मोमबत्तियों और छोटे जनरेटर का इस्तेमाल करते हैं, पर यह सब भी काफी नहीं होते। नासा और कई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियां इसे ब्लैकआउट ज़ोन भी मानती हैं। हालांकि, उत्तर कोरिया की सरकार ने दावा किया है कि देश की स्थिति में सुधार हो रहा है और किम के कई प्रोजेक्ट्स के चलते यहां लाइट लगाई जा रही है। लेकिन ये इतनी कम और सीमित है कि अभी भी स्पेस से इसे पूरी तरह देखना मुश्किल है।
उत्तर कोरिया का इतिहास
माना जाता है कि 1963 में जब कोरिया को नॉर्थ और साउथ में बांट दिया गया तो उत्तर कोरिया का शासन किम इल सुंग के कंधों पर था, जो तानाशाही में विश्वास रखते थे। उन्होंने देश को आर्थिक मजबूती देने के बजाय अपने सैन्य बल (Military पावर),परमाणु बम और बैलिस्टिक मिसाइलों को मजबूत करना ज़्यादा अहम समझा, जिसके कारण उत्तर कोरिया में भुखमरी, पैसों की तंगी और डेथ रेट जैसी समस्याएं देखने को मिलीं और आज भी उत्तर कोरिया की हालत वैसी ही नज़र आती है।
कंटेंट- एकता शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

