पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयरस्ट्राइक! कहा- TTP के आतंकी कैंपों पर हमला किया, तालिबान ने कहा- कड़ा जवाब देंगे, 16 मौतों का दावा

Pakistan Airstrike Afghanistan: पाकिस्तान ने रविवार सुबह अफगानिस्तान के बॉर्डर से सटे इलाकों में बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि ये एयरस्ट्राइक, खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशन थी, जिसमें तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट के सात आतंकी कैंपों व ठिकानों को निशाने पर लिया गया। (TTP Camps Targeted)
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि यह कार्रवाई हाल ही में अफगानिस्तान द्वारा किये गए आत्मघाती हमलों का जवाब है। कुछ समय पहले अफगानिस्तान ने इस्लामाबाद के इमाम बारगाह, बाजौर और बन्नू जिलों में सुरक्षा बलों व नागरिकों पर हमले किये थे, जिनमें दर्जनों लोग मारे गए थे। पाकिस्तानी मंत्रालय ने दावा किया कि इन हमलों के पीछे अफगानिस्तान की जमीन से संचालित TTP के नेता और हैंडलर थे, जिनके पुख्ता सबूत मौजूद हैं।
पाकिस्तान की तरफ से किये गए हमले मुख्य रूप से अफगानिस्तान के नंगरहार और पक्तिका में हुए। रिपोर्टों के अनुसार, पक्तिका में एक धार्मिक मदरसे और नंगरहार में कई स्थानों पर हवाई बमबारी की गई। पाकिस्तान का कहना है कि ऑपरेशन में सटीकता बरती गई और सिर्फ आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है। (Pakistan Military Action)
वहीं, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार इन हमलों की कड़ी निंदा कर रही है। सूत्रों के अनुसार, अफगानिस्तान के नंगरहार में एक घर पर भी हमला हुआ, जिसमें एक ही परिवार के 23 लोगों के मलबे में दबने की खबर है। एयरस्ट्राइक में नागरिक इलाकों, घरों और एक स्कूल को नुकसान पहुंचा, जिसमें दर्जनों लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर आ रही है, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 16 लोगों के मरने की खबर है, लेकिन फ़िलहाल तक ऑफिशियल डेटा जारी नहीं हुआ है। तालिबान ने इसे साफ तौर पर आक्रामकता बताया और कहा कि सही समय आने पर पाकिस्तान को कड़ा जवाब दिया जायेगा। (Taliban Response)
बता दें कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच डूरंड लाइन विवाद और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) संगठन को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा है। पाकिस्तान बार-बार अफगानिस्तान से मांग कर रहा है कि वह अफ़ग़ानिस्तान को आतंकवादियों के लिए सुरक्षित ठिकाना न बनने दिया जाए। 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से TTP की गतिविधियां बढ़ी हैं, जिससे पाकिस्तान में आतंकी हमले बढे हैं। (Afghanistan Pakistan Border Clash)
इस प्रकार की सैन्य कार्रवाई से दोनों देशों के बीच तनाव और बढेगा और स्थिति गंभीर हो सकती है।
इस लिंक को शेयर करें

