युद्ध की चपेट में आया थाईलैंड: ईरान की मिसाइल से थाई कार्गो जहाज में लगी आग, 3 क्रू मेंबर लापता

Iran Vs Israel-America War: Middle East में ईरान और इजराइल के बीच लगातार बढ़ते तनाव की चपेट में ऐसे देश भी आने लगे हैं, जिनका युद्ध से कोई लेना-देना नहीं है। दोनों तरफ से बमबारी के बीच बुधवार को स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज में एक थाई कार्गो जहाज पर हमला हुआ है। इस हमले के बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि जिस मिसाइल से हमला हुआ, वो ईरान की मिसाइल थी। (Thai cargo ship attack)
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय जहाज़ पर हमला हुआ, उस वक्त जहाज पर कुल 23 क्रू मेंबर मौजूद थे। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 20 लोगों को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन तीन क्रू मेंबर अभी भी लापता हैं।
"मयूरी नारी" नाम का यह जहाज थाईलैंड की कंपनी प्रेशियस शिपिंग पीसीएल का एक मालवाहक जहाज़ है। यह जहाज संयुक्त अरब अमीरात के खलीफा पोर्ट से रवाना होकर भारत के कांडला पोर्ट की तरफ़ जा रहा था। इसी बीच स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज से गुजरते समय उस पर हमला किया गया, जिससे जहाज को काफी नुकसान पहुंचा और उसमें आग लग गई।
थाईलैंड की रॉयल नेवी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज के आसपास लाइफबोट और धुआं उठता हुआ देखा गया। फिलहाल हमले के पीछे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार हमलावर मिसाइल ईरान की तरफ से चलाई गयी थी।
स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज दुनिया के सबसे अहम समुद्री ट्रेड रुट्स में से एक है, जहां से ग्लोबल ऑइल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। युद्ध की वजह से इस इलाके में हमलों की घटनाएं बढ़ने से इंटरनेशनल ट्रेड और एनर्जी सेक्टर पर भी भरी असर पड़ रहा है।
घटना के बाद कई देशों ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और इलाके में निगरानी बढ़ाने की बात कही। फिलहाल रेस्क्यू टीम्स लापता क्रू मेंबर्स की तलाश कर रही है।
इस लिंक को शेयर करें

