ट्रंप ने पोस्ट की राइफल थामे तस्वीर, लिखा – “No More Mr. Nice Guy”, ईरान ने दी कड़ी चेतावनी, होर्मुज अभी भी बंद

Trump Iran Warning: ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच चल रहे तनाव के बीच सीज़फायर बेहद कमजोर बना हुआ है। तेल की कीमतें चार साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 126 डॉलर प्रति बैरल पार चली गई हैं, जिससे ग्लोबल इकॉनमी और एनर्जी सप्लाई पर दबाव बढ़ गया है।
इन्हीं सभी परिस्थितियों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ऑनलाइन हमले में ईरान को चेतावनी देते हुए सोशल मीडिया पर अपनी राइफल थामे हुए एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा- “No More Mr. Nice Guy”। साथ ही ट्रम्प ने तूफान की तस्वीर भी शेयर करते हुए लिखा, “एक तूफान आने वाला है, जिसे कोई नहीं रोक सकता”। साथ ही, ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को अपने नाम पर “Strait of Trump” नाम दे दिया और उसका नक्शा भी शेयर किया।
इसी के कुछ समय बाद ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के सरकारी टीवी के माध्यम से एक बयान दिया कि ईरान किसी भी सूरत में अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम और मिसाइल डेवलपमेंट नहीं छोड़ेगा और पीछे नहीं हटेगा। मोजतबा खामेनेई का यह सन्देश लिखित तौर पर आया था, जिसे टीवी पर पढ़कर सुनाया गया।
खामेनेई ने कहा कि ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम, यूरेनियम और मिसाइल सिस्टम ईरान देश की निजी संपत्ति है और ईरान इसकी रक्षा करेगा। अमेरिका को लेकर मोजतबा ने कहा कि मिडिल ईस्ट में अमेरिका के जो मिलिट्री बेस हैं, वो इतने कमज़ोर हैं कि हमला होने पर खुद को भी नहीं बचा सकते। तो वे मिडल ईस्ट के दूसरे देशों को कैसे सुरक्षा दे सकते हैं। और अमेरिका सुरक्षा का दावा कैसे कर सकता है।
आपको बता दें कि ईरान ने अभी तक स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ को बंद कर रखा है। इसी को लेकर ईरानी संसद ने तेल की बढती कीमतों पर तंज कसते हुए कहा कि तेल की कीमत का अगला पड़ाव 140 डॉलर होगा।
इस लिंक को शेयर करें

