व्हाइट हाउस डिनर में अचानक गोलियां! अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप — फिर क्या हुआ?

व्हाइट हाउस डिनर में अचानक गोलियां! अंदर मौजूद थे डोनाल्ड ट्रंप — फिर क्या हुआ?
Latest News
26 Apr 2026, 06:49 pm
रिपोर्टर : Dushyant

White House Correspondents Dinner shooting: अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में एनुअल व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में एक बड़ी सुरक्षा चूक हो गयी और एक हमलावर ने कार्यक्रम में गोलियां चला दी। शनिवार की रात हिल्टन होटल के बॉलरूम के बाहर उस वक़्त अचानक गोलियां चलने की आवाजें सुनाई दीं, जब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ कुछ मिनट पहले ही बॉलरूम में पहुंचे थे।

भारतीय समयानुसार, गोलीबारी की घटना 26 अप्रैल की सुबह लगभग 6 बजे हुई। घटना के दौरान कार्यक्रम में डोनाल्ड ट्रम्प, मेलानिया, उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस, FBI प्रमुख काश पटेल समेत 10 से अधिक महत्वपूर्ण व्यक्ति मौजूद थे। गोलियां चलते ही सीक्रेट सर्विस ने तुरंत एक्शन लिया। सभी मेहमान तुरंत टेबल के नीचे छिप गए। भारी हथियारों से लैस सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरे हॉल को घेर लिया।

ट्रम्प समेत कार्यक्रम में मौजूद सभी वीआईपी को सीक्रेट सर्विस ने एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला। हमले में किसी भी व्यक्ति के घायल होने की खबर नहीं है। जिस एक अधिकारी को गोली लगी थी, उसने भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी।

ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा - वॉशिंगटन डी.सी. में आज की शाम काफी हलचल भरी रही। सीक्रेट सर्विस और लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों ने शानदार काम किया। उन्होंने तेजी से कार्रवाई की है। फ़िलहाल हमलावर को पकड़ लिया गया है और मैंने सुझाव दिया है कि कार्यक्रम को जारी रखा जाए।

सीक्रेट सर्विस ने हमलावर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया था। हमलावर की पहचान कैलिफ़ोर्निया के 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है। उसके पास से एक शॉटगन, एक हैंडगन और कुछ चाकू बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, एलन एक पार्ट-टाइम टीचर और गेम डेवलपर है। हमला करने के पीछे एलन का क्या मकसद था, ये अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है, लेकिन एक पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर 2024 में एलन ने कमला हैरिस के प्रेसिडेंट इलेक्शन प्रोग्राम में 25 डॉलर का फण्ड डोनेशन दिया था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.