Harshil Kalia: पूर्व DGP ML कालिया की पोती और मॉडल हर्षिल कालिया की कार एक्सीडेंट में मौत

Harshil Kalia: पूर्व DGP ML कालिया की पोती और मॉडल हर्षिल कालिया की कार एक्सीडेंट में मौत
जयपुर
25 Mar 2026, 12:57 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Harshil Kalia Accident: पूर्व डीजीपी ML कालिया की पोती हर्षिल कालिया की जयपुर में कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। ये हादसा सोमवार को हुआ जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उनके सिर पर गहरी चोट लग गई थी।

काम खत्म कर कार से सहेली के साथ लौट रही थीं कालिया

ये मामला सोमवार देर रात लगभग 12 बजे का है। 30 साल की हर्षिल देर रात एक कार्यक्रम से स्टेज एंकरिंग का काम खत्म कर सहेली के साथ अपनी कार से लौट रही थीं। तभी मानसरोवर के शिप्रा पथ पर नगर निगम कार्यालय के पास बने कट पर मुड़ते हुए उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। टकराते ही उनकी कार पलट गई। जिसके बाद कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम की खबर दी। जिसके बाद शिप्रापथ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सीधा करवाकर हर्षिल को जयपुरिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Jaipur के शिप्रापथ रोड पर दर्दनाक हादसा 🚨
30 वर्षीय मॉडल Harshil Kalia की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलटी—मौके पर मौत। CCTV फुटेज सामने आया।
👉 क्या सड़क सुरक्षा नियमों पर और सख्ती जरूरी है?#Jaipur #CarAccident #HarshilKalia #RoadSafety #BreakingNews pic.twitter.com/IPhPWHRQLp
— The Lokdoot (@thelokdoot) March 24, 2026

कार जब पलटी तो हर्षिल का सिर कार के दरवाजे पर जोर से टकराया। जिसकी वजह से ही उनके सिर पर गंभीर चोट आई। यही मौत का कारण बताया जा रहा है।

खतरनाक कट पर प्रशासन की लापरवाही पड़ गई भारी

शिप्रापथ के जिस कट पर ये हादसा हुआ है। वो बेहद खतरनाक है। यहां हर महीने 4 से 5 हादसे हो जाते हैं। बावजूद इसके प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है और अब ये बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस कट पर तेज घुमाव है इसलिए रफ्तार से आती गाड़ियां अनियंत्रित हो जाती हैं। इतना ही नहीं इस कट पर तेज घुमाव को लेकर कोई संकेतक तक नहीं लगाया गया है। यहां पर रंबल स्ट्रिप और वॉर्निंग बोर्ड लगवाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम और JDA को अवगत कराया है। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।

मॉडल-एक्टर-एंकर थीं हर्षिल कालिया

हर्षिल कालिया मॉडल-एक्टर और एंकर थीं। उन्होंने वेब सीरीज क्राइम नेक्स्ट डोर में काम किया है। इसका अलावा कई बड़े ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग और एंकरिंग की है। वो महज़ 30 साल की थीं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.