बीसलपुर शटडाउन: जयपुर की 50 लाख की जनता को पानी का इंतजार, मंगलवार को ही फिर सप्लाई होगी शुरू

बीसलपुर शटडाउन: जयपुर की 50 लाख की जनता को पानी का इंतजार, मंगलवार को ही फिर सप्लाई होगी शुरू
जयपुर
29 Mar 2026, 01:22 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Bisalpur Water Supply: शहर के 50 लाख लोगों को पानी पिलाने वाले बीसलपुर डैम से 3 दिन तक पानी की सप्लाई नहीं हो पाएगी। 29 मार्च रविवार सुबह भी पानी नहीं आया। 30 मार्च को भी पानी नहीं आएगा। हालांकि शाम के वक्त कुछ (Jaipur Bisalpur water supply restart date) इलाकों में पानी की सप्लाई हो सकती है। वहीं 31 मार्च को सुबह से पानी की सप्लाई सुचारु रूप से शुरू की जाएगी। ये सब कुछ सूरजपुरा पंपिग स्टेशन (Surajpura Pumping Station shutdown) के 24 घंटे के शटडाउन की वजह से हो रहा है।

क्यों बंद किया गया पंपिंग स्टेशन

दरअसल जो पाइपलाइन घरों तक बीसलपुर का पानी पहुंचाती है। उसमें लीकेज की शिकायत आई है। करीब एक साल से ये लीकेज है। जिसकी शिकायत कई बार की गई है। इस लीकेज से हर रोज करीब 37 हजार लोगों की आपूर्ति होने वाला पानी व्यर्थ बह रहा था। इसलिए इस लीकेज को ठीक करने के लिए सूरजपुरा पंपिंग स्टेशन पर 24 घंटे का शटडाउन किया गया है।

रविवार रात 8 बजे तक है शटडाउन

इस बारे में अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर अजय सिंह राठौड़ ने बताया कि 28 मार्च को रात 8 बजे से 29 मार्च शाम 8 बजे तक ये शटडाउन किया गया है। हालांकि इसके बारे में पहले ही सूचना दे दी गई थी। ताकि लोग 3 दिनों के लिए पानी स्टोर कर रखें। 31 मार्च से फिर सप्लाई शुरू हो जाएगी।

बता दें कि बीसलपुर बांध से जयपुर शहर को हर दिन लगभग 350 से 400 मिलियन लीटर (MLD) पानी की सप्लाई होती है। जो 106 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन के जरिए होती है। ये जयपुर की 50 लाख की जनता के लिए सबसे प्रमुख पानी का सोर्स है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.