CM भजनलाल शर्मा ने किया आदर्श विद्या मंदिर के ऑडिटोरियम का लोकार्पण, अंग्रेजी मीडियम स्कूल का भी शुभारंभ

CM भजनलाल शर्मा ने किया आदर्श विद्या मंदिर के ऑडिटोरियम का लोकार्पण, अंग्रेजी मीडियम स्कूल का भी शुभारंभ
जयपुर
02 Apr 2026, 04:40 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur: राजापार्क स्थित आदर्श विद्या मंदिर प्रबंध समिति के संचालित आदर्श विद्या मंदिर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया। साथ ही CBSE इंग्लिश मीडियम स्कूल का भव्य उद्घाटन भी किया गया। भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि प्रेमचंद बैरवा रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता RSS क्षेत्र संघ चालक रमेश अग्रवाल रहे। वहीं समाजसेवी वेदव्रत गुप्ता भी मौजूद रहे।

प्रबंध समिति के प्रो.राजीव सक्सेना, संजीव भार्गव, राजेश बड़गुर्जर, सुनील गर्ग,अनिल लोढ़ा ने सभी अतिथियों का स्वागत-सम्मान किया। संयोजक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम में श्रेष्ठ विद्यार्थी और श्रेष्ठ परिणाम देने वाले शिक्षकों और भामाशाहों राजेश अग्रवाल, हर्ष बावेजा, योगेश धानुका, अभिनव बांठिया का सम्मान किया गया।

ये विद्यालय शिक्षा का बड़ा केंद्र- CM भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय से मेरा पुराना जुड़ाव है। यहां कई कार्यक्रमों में आना हुआ था। इस विद्यालय की पूरे प्रदेश में अलग पहचान है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद विस्थापित बन्धुओं के परिश्रम से ये विद्यालय स्थापित हुआ। उन्होंने अपना सब कुछ वहां छोड़ अपने जीवन को परिश्रम की पराकाष्ठा से फिर शुरू किया। राष्ट्रवादी विचारधारा के लोगों से ये विद्यालय शिक्षा का बड़ा केंद्र बना। इस विद्यालय में परिश्रम करने वाले हैं अपना समय देने वाले हैं। उनका उद्देश्य धन कमाना नहीं है बल्कि उनका उद्देश्य राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव है।

CBSE अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आरंभ होना एक ऐतिहासिक- डिप्टी CM प्रेमचंद बैरवा

वहीं डिप्टी CM डॉ प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि विद्या भारती का संचालित ये विद्यालय संस्कार युक्त शिक्षा का केंद्र रहा है। CBSE अंग्रेजी माध्यम स्कूल का आरंभ होना एक ऐतिहासिक कदम है। शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जन नहीं बल्कि चरित्र निर्माण और जीवन मूल्यों का विकास, व्यक्ति का समग्र विकास और उसे परिपूर्ण बनाना होना चाहिए।

'बच्चे की पहली गुरु उसकी मां'

कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ रमेश चंद्र अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के ऋषियों ने शिक्षा का उद्देश्य केवल उदर पूर्ति नहीं माना, मानव जीवन का उद्देश्य नर से नारायण बनना है। उन्होंने कहा कि प्रथम गुरु माता होती है, प्रारम्भ में बालक अपने परिवार से सीखता है फिर विद्यालय में आकर सीखता है जैसा उसे परिवेश मिलता है वैसा वह आचरण जीवन में करता है।

'स्कूल से CA, CS ,MBA निकल रहे'

सचिव संजीव भार्गव ने प्रतिवेदन में कहा कि स्कूल में 20000 किताबों का बड़ी लाइब्रेरी है। विद्यालय में छात्रावास का संचालन भी किया जाता है। बीते 72 सालों में 650 डॉक्टर, 3100 इंजीनियर, 220 C.A., 200 C.S.,125 MBA और लगभग 90 छात्र प्रशासनिक सेवाओं में कार्य करते हुए स्कूल को गौरवान्वित कर रहे हैं। पहले 3 स्कूल पहले ही चल रहे हैं। जिनमें लगभग 1560 विद्यार्थी अध्ययन करते हैं। राजीव गुप्ता, राजेश अग्रवाल के कंप्यूटेक्स फाउंडेशन द्वारा इस बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम का निर्माण कराया गया है।

इस कार्यक्रम में RSS के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम, प्रांत प्रचारक बाबूलाल, संघ के वरिष्ठ प्रचारक मूलचंद, जुगल किशोर, शिव लहरी, सह प्रांत प्रचारक विशाल के अलावा विधायक गोपाल शर्मा, बालमुकुंद आचार्य, अशोक परनामी, अजय पाल सिंह, रवि नैयर, अमित गोयल, पुनीत कर्णावट, एकता अग्रवाल मौजूद रहे।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.