अपैक्स माॅल में चल रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस की कार्रवाई, 11 हुक्के समेत ये सामान किया जब्त

जयपुर के अपैक्स माॅल में स्थित एक रेस्टाॅरेंट में छापा मारकर पुलिस ने हुक्के, चिलम और तंबाकू जब्त किया है। छापेमारी की यह कार्रवाई ज्योति नगर थाना पुलिस ने की है। पुलिस ने बताया कि अपैक्स माॅल के कोड ब्लैक रेस्टाॅरेंट में अवैध हुक्का बार संचालित होने की सूचना काफी समय से मिल रही थी। इसके बाद सोमवार रात को जब छापेमारी की गई तो 10 युवक हुक्के का सेवन करते हुए मिले। सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि प्रत्येक युवक से 200रुपये जुर्माना वसुला गया। मामले में पुलिस ने रेस्टाॅरेंट के संचालक खालिद खान निवासी चिड़ावा, जिला झुंझुनूं के खिलाफ के बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
बता दें कि पुलिस ने यह कार्रवाई ज्योति नगर थाना प्रभारी संतरा मीणा के नेतृत्व में हेड काॅन्स्टेबल जयराम, राकेश, प्रहलाद और सतीश कुमार शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में इस प्रकार के अगर और हुक्का बार चल रहे हैं तो उन पर भी जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
इस लिंक को शेयर करें

