Jaipur: ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला पैसेंजर से बुलवाई गालियां, जमकर की अश्लीलता

Jaipur Viral Video: राजस्थान, जो अपनी पधारो म्हारे देश की संस्कृति औऱ परंपरा से पूरी देश-दुनिया में अपनी छाप छोड़ता है और इसी संस्कृति के लोग दीवाने होकर यहां आते हैं। लेकिन इस पंरपरा को अब कुछ असामाजिक तत्व धूमिल कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला जयपुर से ही सामने आया। यहां एक ऑटो ड्राइवर अपनी विदेशी महिला सवारी को गालियां बुलवाते दिखाई दिया। इतना ही नहीं ने महिला के साथ अश्लीलता भी दिखाने की कोशिश की। इस शख्स का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, यूजर्स ने उसे जमकर लताड़ लगाना शुरू कर दिया। पुलिस से उसे गिरफ्तार करने की मांग उठाई जाने लगीं।
दिल्ली के बाद जयपुर।
जयपुर पुलिस से निवेदन है जहाँ मिले उठाकर अंदर डालो इस ऑटो ड्राइवर को,, यह सफेद टोपी वाला विदेशी सैलानी को गालियां सिखा रहा है।
जो कि हमारे भारत के "अतिथि देवो भव:" की छवि को धूमिल करता है। https://t.co/qzYZ8IkVIs pic.twitter.com/doHhVnIUPU
— Sagar Kumar “Sudarshan News” (@KumaarSaagar) March 21, 2026
महिला से बुलवाई गालियां
ये वायरल वीडियो जयपुर का है। यहां ये ऑटो ड्राइवर एक विदेशी महिला सैलानी को बिठाकर शहर घुमा रहा था। महिला सैलानी ने अपने फोन से ये वीडियो रिकॉर्ड किया है। वीडियो में पता चल रहा है कि महिला सैलानी ड्राइवर को ये बता रही है कि वो राइड के लिए उबर से बुकिंग कर रही थी लेकिन कोई ड्राइवर तैयार नहीं हो रहा था। ये बात सुनते ही ड्राइवर ने उस महिला से उबर के लिए गालियां कहीं, एक बार नहीं बल्कि कई बार। ड्राइवर की गालियां सुनकर विदेशी महिला भी उसे रिपीच करने लगी। हालांकि वीडियो में समझ रहा है कि महिला को इन गालियों के बारे में पता नहीं है, उसे नहीं पता कि ड्राइर क्या कह रहा है।
पुलिस से उठाई गिरफ्तारी की मांग
इस वाय़रल वीडियो पर लोगों ने सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस को टैग करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार करने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे लोग राजस्थान औऱ जयपुर की परंपरा और संस्कृति को तो बिगाड़ ही रहे हैं, साथ ही विदेशी महिला सैलानी इन जैसे लोगों के साथ सेफ भी नहीं रह सकतीं। इसलिए पुलिस इस मामले में एक्शन ले।
इस लिंक को शेयर करें

