जितेंद्र सोनी के बाद अब कौन संभालेगा जयपुर की कमान? जानिए किसे बनाया गया नया कलेक्टर

जितेंद्र सोनी के बाद अब कौन संभालेगा जयपुर की कमान? जानिए किसे बनाया गया नया कलेक्टर
जयपुर
01 Apr 2026, 01:32 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur New Collector: राजस्थान सरकार ने आधी रात को जो 65 अधिकारियों का तबादला किया, उसमें जयपुर के कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी शामिल है। जितेंद्र सोनी (Jitrndra Soni) का तबादला राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क में शासन सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव के पद पर किया गया है। तो उनकी जगह पर संदेश नायक को जयपुर कलेक्टर की कमान दी गई है। पहले वे मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव के पद पर थे।

कौन हैं संदेश नायक?

संदेश नायक (Sandesh Nayak) को मुख्यमंत्री के विशिष्ट सचिव के पद से हटाकर जयपुर का कलेक्टर बनाया गया है। यानी वे मुख्यमंत्री के बेहद भरोसेमंद अधिकारी रह चुके हैं। क्योंकि वे सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े थे इसलिए उन्हें इस बात की तो गहरी समझ है कि सरकार और मुख्यमंत्री कैसे काम करते हैं और क्या चाहते हैं। जाहिर है कि इससे उन्हें जयपुर की कमान संभालने में समस्या नहीं होगी।

संदेश नायक 2011 बैच में IAS अधिकारी हैं। उन्होंने अपना करियर सहायक कलेक्टर के पद से शुरू किया। इसके बाद वे भरतपुर, सिरोही, चूरू के कलेक्टर रहे। इसके अलावा उन्होंने जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के CEO भी रह चुके हैं। यानी जयपुर के कलेक्टर बनने से पहले उन्होंने शहर की नस-नस की ताक ले ली है।

65 अधिकारियों का हुआ है ट्रांसफर

कार्मिक विभाग ने 65 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें टीना डाबी, उनकी बहन रिया डाबी भी शामिल हैं। टीना डाबी बाड़मेर की कलेक्टर थीं, अब उन्हें टोंक का कलेक्टर और डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं रिया डाबी को मुख्यमंत्री कार्यालय में OSD (विशेषाधिकारी) बनाया गया है। वे उदयपुर जिला परिषद की CEO थीं। सीकर के कलेक्टर मुकुल शर्मा को मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव नियुक्त कर दिया गया है। डीग कलेक्टर रहे उत्सव कौशल को मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव का पद दिया गया है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.