कहां सो गए सुरक्षा करने वाले! जयपुर के जयगढ़ किले में विदेशी महिला टूरिस्ट को पकड़कर मनचलों ने की अश्लील हरकतें

कहां सो गए सुरक्षा करने वाले! जयपुर के जयगढ़ किले में विदेशी महिला टूरिस्ट को पकड़कर मनचलों ने की अश्लील हरकतें
जयपुर
06 Apr 2026, 10:23 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Jaipur Crime News: जिस पर्यटन के लिए जयपुर ही नहीं बल्कि पूरा राजस्थान सारी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिस अतिथि देवो भवः और पधारो म्हारे देश की धुन से पर्यटकों का स्वागत किया है उसे अब मनचले कलंकित करने पर तुले हुए हैं। लगातार इस तरह की घटना जयपुर में सुनाई दे रही हैं। अब फिर से जयगढ़ फोर्ट में एक जापान की महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता का मामला सामने आय़ा है। जिसने सुरक्षा व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

रास्ते में सुंदर नजारों की फोटो खींचने रुकी थी विदेशी महिला

ये घटना रविवार सुबह आमेर किले के (Amber Fort) के पिछले हिस्से से जयगढ़ किले (Jaigarh Fort) जाने वाले रास्ते पर हुई है। ये महिला जापानी महिला पर्यटक जयगढ़ से पहाड़ों के सुंदर नजारों की फ़ोटो खींचने के लिए रास्ते में रुकी ही थी कि वहां पहले से घूम रहे पांच लड़के उसके पास पहुंच गए और महिला को रोककर उससे अश्लील हरकतें की उसे दबोच तक लिया। अचानक हुए इस हमले से महिला घबरा गई और तेज़ आवाज़ में मदद के लिए चिल्लाने लगी।

किसी तरह भागकर आमेर किले पहुंची

ये महिला किसी तरह इन मनचलों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर वापस आमेर किले की तरफ भागी। फिर वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड्स को पूरी बात बताई। गार्ड मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आरोपी जंगल के रास्ते में भाग गए थे।

इस घटना की खबर से पुलिस सक्रिय हुई। आमेर थाने में केस दर्ज किया गया। प्रभारी गौतम डोटासरा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज चेक किया है जिसमें ये वारदात कैद हुई है। पांचों मनचले साफ़ दिखाई दे रहे हैं। इन्हीं फुटेज के आधार पर इन्हें तलाशा जा रहा है। इन्हें पकड़ने के लिए टीम तैनात कर दी गई है।

लगातार महिला पर्यटकों से छेड़छाड़ के आ रहे मामले

जयपुर में हुई ये वारदात कोई पहली नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई बार इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहा है। हाल ही में 28 मार्च को एक विदेशी महिला टूरिस्ट से जलमहल पर मनचलों ने उसके साथ सेल्फी लेने के बहाने अश्लील हरकतें की थी। वहीं इससे दो दिन पहले ही एक ऑटो में बैठी विदेशी महिला टूरिस्ट को चालक ने गंदी-गंदी गालियां बोलने को कहा था। लगातार ऐसे मामलों के बावजूद पर्यटकों की सुरक्षा को लिए पुलिस प्रशासन और पर्यटन विभाग कोई खास एक्शन लेता दिख नहीं रहा। इसका नतीजा ये निकल रहा है कि अब इन मनचलों की वजह से जयपुर को आए दिन शर्मशार होना पड़ रहा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.