पिंक सिटी में महिला सुरक्षा पर सवाल, मनचले पास - पुलिस फेल! निर्भया स्क्वाड, कालिका पेट्रोलिंग स्क्वाड लापता

पिंक सिटी में महिला सुरक्षा पर सवाल, मनचले पास - पुलिस फेल! निर्भया स्क्वाड, कालिका पेट्रोलिंग स्क्वाड लापता
जयपुर
11 Apr 2026, 09:10 pm
रिपोर्टर : Dushyant

देशी- विदेशी किसी को नहीं छोड़ रहे। दिन-दहाड़े ऑन कैमरा महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़

जयपुर| गुलाबी जयपुर अपनी खूबसूरती, स्थापत्य कला, विश्व धरोहर, बाजारों, पकवानों और व्यंजनों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद वायरल रहता था, लेकिन अब ये वायरल है खुलेआम, सरेराह हौसलाबुलंद मनचलों के लिए जो खुलेआम बेखौफ महिलाओं से छेड़छाड़ करते हैं, वो भी ऑन कैमरा। (Jaipur Eve Teasing)

हाल ही के कुछ समय में मुहाना थाना क्षेत्र, आमेर, जयगढ़, जल महल में घटी घटनाओं ने जयपुर पुलिस की साख को मिट्टी में पलीद कर दिया है और पुलिसिया दावों के ढोल की पोल खोल दी है। (Women Harassment Jaipur)

पहले इनकार, फिर स्वीकर

पुलिस ने पहले तो ये स्वीकारा ही नहीं कि दिन–दहाड़े रास्ते चलते हुई बेटी के साथ छेड़छाड़ का सोशल मीडिया पर वाइरल विडियो उन्हीं के थाना क्षेत्र का है।

9 अप्रैल को सबकी नज़रों में आए विडियो ने सबके होश उड़ा दिए। वीडियो में दो मनचले ट्रैफिक नियमों और मानवीय संवेदनाओं की धज्जियां उड़ाते नजर आए। बाइक के पीछे बैठे शख्स ने आगे जा रही टैक्सी बाइक पर सवार युवती से अभद्रता की। पुलिस और कानूनी भाषा में कहे तो Bad Touch था, जिसे पीछे से आ रहे तीसरे वाहन से रिकॉर्ड किया गया था।

सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो पुलिस ने बताया साइबर साइको (Cyber Psycho)

घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपियों का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला, तो दोनों मनचलों की पहचान टोंक निवासी मनराज और सुदामा के रूप में हुई। जांच में पता चला कि दोनों को वायरल होने का जूनून है। वायरल होने के चक्कर में सरेराह बाइक पर महिलाओं से छेड़छाड़ का विडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। बाद में पुलिस ने इनका अकाउंट ही बंद करवा दिया।

हालाँकि, दोनों आरोपी विडियो वायरल होने के बाद से फरार हैं। दोनों अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। टोंक पुलिस और मुहाना पुलिस समन्वय में काम कर रही है।

नंबर प्लेट पर नंबर नहीं, जाति

जिस मोटरसाइकिल से दोनों मनचले घटना को अंजाम देते हैं, उस पर नंबर प्लेट तो है, मगर नंबर नहीं है। काले रंग की स्प्लेन्डर बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर लिखा है RJ 26 MEENA

जयपुर की सड़कों पर अगर देशी-विदेशी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, तो 'पधारो म्हारे देश' का नारा केवल कागजों तक सीमित रह जाएगा। निर्भया स्क्वाड और कालिका पेट्रोलिंग आखिर कहां लापता हैं? क्या पुलिस केवल वीडियो वायरल होने का इंतज़ार करेगी या अपराधियों में कानून का खौफ भी पैदा करेगी? न जाने कितनी ऐसी घटनाएं हैं, जो कैमरे में रिकॉर्ड नहीं होती, वायरल नहीं होती।

पिछले एक महीने के केस

ये कोई अकेला मामला नहीं, पिछले एक महीले में जयपुर में स्थानीय और विदेशी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। आपको उन्हीं में से कुछ केस बताते हैं-

केस 1: आमेर-जयगढ़ किला:

अप्रैल 2026

जापानी महिला पर्यटक को सुनसान रास्ते में कुछ मनचले युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि लड़कों ने अभद्र हरकतें करते हुए किस करने की कोशिश की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

केस 2: जलमहल केस

मार्च 2026

विदेशी महिला पर्यटक को युवकों ने सेल्फी के बहाने घेर लिया। इस दौरान गलत तरीके से छूने और बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे व्यापक आक्रोश फैला।

केस 3: ऑटो ड्राईवर की हरकत

मार्च 2026

जयपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला को हिंदी सिखाने के नाम पर महिला से आपत्तिजनक शब्द बुलवाए। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।

सोशल मीडिया पर दिए जयपुर को नेगेटिव रिव्यू

भीड़ में असुरक्षित महसूस करने की शिकायतें:

विदेशी महिलाओं ने सोशल मीडिया YouTube , Instagram पर अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें भीड़ में घेर लिया जाता है और बिना अनुमति छूने या जबरन सेल्फी लेने की कोशिश की जाती है, जो उन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। कई ट्रैवल ब्लॉगर्स का भी यही कहना है।

टूरिज्म पर बुरा असर: गिर सकता है ग्राफ

जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा टूरिज्म पर टिका है। यदि विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले इसी तरह बढ़ते रहे, तो 'ट्रैवल एडवाइजरी' में जयपुर का नाम नकारात्मक सूची में आ सकता है। होटल व्यवसायियों और गाइडों का मानना है कि ऐसी घटनाएं सालों की मेहनत से बनी 'आतिथ्य सत्कार' और ‘अतिथि देवो भव:’ की इमेज को चंद ही मिनटों में मिट्टी में मिला देती हैं।

अगर यही हाल रहा तो जल्दी ही जयपुर देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के पसंदीदा स्पॉट्स की सूची से हट जायेगा।

Content :- Rohit Awasthi


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.