कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर समेत कुल 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड, जयपुर से मुंबई तक चल रहा तगड़ा ऑपरेशन

IT Raid on Kanha Restaurent: आपको याद होगा कुछ दिन पहले हनुमान बेनीवाल ने एक रैली में मुख्यमंजत्री बजनलाल शर्मा को कान्हा रेस्टोरेंट के समोसे पसंद होने की बात कही थी। अब उसी कान्हा रेस्टोरेंट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल फेमस कान्हा रेस्टोरेंट के जयपुर के 26 समेत 33 ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी है। जी हां, जयपुर से लेकर मुंबई तक इनकम टैक्स की टीम ये तगड़ा ऑपरेशन चला रही है। जयपुर में सुबह 7 बजे ही इनकम टैक्स की टीम रेस्टोरेंट में आ धमकी। जिसके बाद मैनेजमेंट में हल्ला मच गया। आपको बता दें कि इस ऑपरेशन को इतने सीक्रेट तरीके से अंजाम दिया गया कि किसी को इसकी भनक तक नही लगी।
राजस्थान के 6 शहरों समेत मुंबई में कार्रवाई
ये कार्रवाई राजस्थान के 6 शहरों समेत मुंबई में एक साथ की गई। इन 6 शहरों में जयपुर के 26, उदयपुर के 6, कोटा के एक, श्रीगंगानगर के एक, करौली के एक, हिंडौन के एक रेस्टोरेंट शामिल हैं। वहीं मुंबई के भी एक आउटलेट पर कार्रवाई की गई है। लंबे समय से इनकम टैक्स के राडार पर कान्हा रेस्टोरेंट था।
बेहद सीक्रेट रहा ऑपरेशन
रेस्टोरेंट की टैक्स संबंधित गड़बड़ी डिपार्टमेंट की जानकारी मिली। जिसके बाद बेहद सीक्रेट तरीके से इस ऑपरेशन को प्रारूप दिया गया। इसलिए जब टीम ने रेस्टोरेंट के ठिकानों पर रेड डाली तो किसी को भी संभलने और अपनी तैयारी करने तक का मौका नहीं मिल पाया और मैनेजमेंट से लेकर आलाकमान तक में हल्ला मच गया। इनकम टैक्स की टीम जयपुर के आउटलेट्स के टैक्स संबंधी दस्तावेज, लैपटॉप, फोन, कंप्यूटर्स की हार्ड डिस्क, बैंक अकाउंट्स, लेनदेन सभी कुछ जांच रही है। जल्द ही टीम इस मामले में बड़े खुलासे कर सकती है।
इस लिंक को शेयर करें

