रात 3 बजे विधायक हरीश चौधरी का बेटी की कार का एक्सीडेंट, कुत्तों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार

रात 3 बजे विधायक हरीश चौधरी का बेटी की कार का एक्सीडेंट, कुत्तों को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हुई कार
जयपुर
07 Apr 2026, 02:48 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Harish Chaudhary Daughter Car Accident: बायतू विधायक हरीश चौधरी की बेटी आस्था चौधरी की कार का एक्सीडेंट हो गया। ये हादसा जयपुर में विधानसभा के मेन गेट के सामने हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक कार खुद हरीश चौधरी की बेटी चला रही थी। ड्राइव के वक्त कुछ कुत्ते कार के सामने आ गए थे उन्हें बचाने के चक्कर में कार हादसे का शिकार हो गई।

रात 3 बजे हुआ एक्सीडेंट

ये हादसा रात 3 बजे अंबेडकर सर्किल से MLA क्वार्टर की तरफ वाले रास्ते पर हुआ। विधानसभा सभा के मेन गेट के आगे अचानक 4-5 कुत्ते गाड़ी के आगे आ गए। उन्हें बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे ट्रैफिक सिग्नल पोल और पेड़ से टकरा गई। जिससे गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में आस्था चौधरी को कोई चोट नहीं आई है।

नागौर के नंबर पर रजिस्टर्ड कार

जांच में पता चला है कि हरीश की बेटी ही कार ड्राइव कर रही थी और ये कार नागौर के नंबर पर रजिस्टर्ड थी। कार पर MLA वाहन प्रवेश पत्र 2024-25 की पर्ची भी चस्पा है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.