राजस्थान में युवाओं के लिए बड़ी सौगात: 2026 भर्ती परीक्षा कैलेंडर जारी, 1 लाख से ज्यादा निकली भर्ती

Rajasthan Recruitment Calendar 2026: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने इस साल होने वाली 1 लाख भर्तियों के लिए कैलेंडर जारी कर दिया है। जिसके साथ ही उन्होंने युवाओं को युवा दिवस के दिन एक बड़ा तोहफा दे दिया है। जिसमें बताया गया है कि कौन सी परीक्षा कब होगी, उसमें कितने पद निकलें हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कैलेंडर को जारी करते हुए कहा कि इस साल में एक लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर मिलेंगे।
इस कैलेंडर में जनवरी से दिसंबर 2026 तक होने वाली 44 भर्ती परीक्षाओं का कार्यक्रम शामिल है। सरकार का दावा है कि तय टाइमटेबल से अभ्यर्थियों को तैयारी करने में सुविधा मिलेगी और परीक्षा प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कथनी नहीं, करनी में विश्वास रखती है। संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में हमारी सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में में हमारी सरकार ने 1 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। CM ने कहा कि कांग्रेस सरकार में 19 में से 17 पेपर लीक होते थे। लेकिन अब बीजेपी सरकार में एक साल पहले ही एग्जाम कैलेंडर के साथ-साथ ये भी बता दिया जाता है कि कुल कितनी नौकरियां मिलेंगी इच्छाशक्ति हो तो काम भी किया जा सकता है।
सफाई कर्मी भर्ती में 24 हजार पद
वहीं इस कैलेंडर में सबसे बड़ा अवसर सफाई कर्मचारी भर्ती के रूप में सामने आया है, जिसमें 24,793 पदों पर नियुक्ति प्रस्तावित है। यह भर्ती अक्टूबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है।
कब होगी कौन-सी भर्ती? देखें पूरा कैलेंडर
जनवरी 2026
प्राध्यापक भर्ती 2025
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक शिक्षक (लेवल-1 और लेवल-2) भर्ती
सामान्य, हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत विषयों की परीक्षाएं
शिक्षा विभाग की अन्य भर्तियां जनवरी–मार्च के बीच
फरवरी 2026
सहायक विद्युत निरीक्षक भर्ती
कनिष्ठ रसायनज्ञ भर्ती
आयुष मिशन के पदों की परीक्षा
मार्च 2026
सहायक अभियंता संयुक्त भर्ती (मुख्य परीक्षा)
अप्रैल 2026
उप निरीक्षक पुलिस परीक्षा
कृषि पर्यवेक्षक भर्ती
पशु चिकित्सक अधिकारी परीक्षा
सहायक कृषि अभियंता भर्ती
मई–जून 2026
प्रयोगशाला सहायक संयुक्त भर्ती (फार्मा व साइंस)
व्याख्याता, व्याख्याता कृषि एवं कोच संयुक्त भर्ती
RAS/RTS संयुक्त परीक्षा
महिला पर्यवेक्षक सीधी भर्ती
वनपाल सीधी भर्ती
कांस्टेबल भर्ती (4,000 पद)
जुलाई 2026
जूनियर असिस्टेंट भर्ती (10,000+ पद)
जुलाई–अगस्त 2026
वरिष्ठ अध्यापक संयुक्त भर्ती
कनिष्ठ विधि अधिकारी परीक्षा
PHED के विभिन्न तकनीकी पद
वरिष्ठ व बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती
अगस्त 2026
सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा
सितंबर 2026
शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती
निरीक्षक कारखाना एवं बॉयलर भर्ती
निरीक्षक कारखाना रसायन भर्ती
अक्टूबर 2026
सहायक निदेशक व वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती
सफाई कर्मचारी भर्ती (24,793 पद)
ऊर्जा विभाग की विभिन्न परीक्षाएं
नवंबर 2026
संरक्षण अधिकारी भर्ती
कनिष्ठ अभियंता संयुक्त भर्ती
दिसंबर 2026
संविदा तकनीकी एसोसिएट भर्ती
ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा
चिकित्सा अधिकारी भर्ती
नर्सिंग व पैरा मेडिकल भर्ती
सरकार का दावा- युवाओं को मिलेगा स्पष्ट रोडमैप
सरकार का कहना है कि भर्ती कैलेंडर जारी होने से अभ्यर्थियों को तैयारी का स्पष्ट टाइमलाइन मिलेगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान की नींव युवा शक्ति है और सरकार रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
इस लिंक को शेयर करें