RBSE 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, 8वीं और 5वीं के नतीजे भी जारी, ऐसे करें चेक

RBSE 10th Result 2026: इंतजार की घड़ियां अब खत्म हुईं। राजस्थान बोर्ड की 10वीं, 8वीं और 5वीं के बच्चों के परीक्षा के नतीजे आज दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे। ऐसा पहली बार तीनों के रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तरफ से ये कार्यक्रम जारी हुआ है। नतीजों का ऐलान अजमेर के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से की जाएगी। यहां आप ये जान लीजिए कि ऑनलाइन कैसे आप अपना रिजल्ट़ चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक
-गूगल पर RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खोलिए।
-वेबसाइट पर जाते ही पेज की दाईं ओर Main Examination Results - 2026 पर जाएं।
-इसमें आपको दो ऑप्शन दिखाई देंगे, एक RBSE Secondary 2026 Result दिखाई देगा जो कि 10वीं क्लास के लिए है। दूसरी 5वीं और 8वीं के लिए होगा।
-आपको जिसका रिजल्ट देखना है उस पर क्लिक करें।
-यहां पर रोल नंबर डालने के लिए बॉक्स आएगा उसमें अपना रोल नंबर डाल दें और Submit कर दें।
-यहां पर आपको आपका रिजल्ट दिखाई देगा इसका प्रिंट भी निकाल लें।
इस लिंक को शेयर करें

