बीच सत्र में अचानक स्कूल बंद हुआ? जयपुर के द ट्री हाउस स्कूल के बाहर अभिभावकों ने किया हंगामा, कहा - 60 हज़ार फीस भर दी, लेकिन अब..........

बीच सत्र में अचानक स्कूल बंद हुआ? जयपुर के द ट्री हाउस स्कूल के बाहर अभिभावकों ने किया हंगामा, कहा - 60 हज़ार फीस भर दी, लेकिन अब..........
राजस्थान
08 Apr 2026, 07:50 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Tree House School Jaipur: जयपुर के श्याम नगर में मौजूद द ट्री हाउस स्कूल एक गंभीर विवाद में फंस चुकी है। स्कूल की जमीन से जुड़े एक विवाद के चलते स्कूल बंद होने की खबर लोगों में फ़ैल गयी, जिसकी वजह से बच्चों के माता-पिता में गुस्सा फैल गया और उन्होंने स्कूल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। मंगलवार को सैकड़ों अभिभावक स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। अभिभावकों ने कहा कि हमने स्कूल का नया सत्र शुरू होने के बाद पूरी फीस जमा करा दी है, ड्रेस और किताबें भी खरीद ली है। अब अगर अचानक से बीच में ही स्कूल बंद हो जाएगी, तो बच्चों की पढ़ाई अंधेरे में चली जाएगी।

खबर के अनुसार, विवाद की जड़ स्कूल डायरेक्टर राजीव भाटिया और स्कूल की जमीन के मालिक विनय चौरड़िया के बीच है। कुछ वक़्त से दोनों के बीच ज़मीन के किराए को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। स्कूल ने शुरुआत में एक दिन के लिए बंद रखने की बात कही थी, लेकिन रात में स्कूल के परमानेंट बंद होने की अफवाह फैल गई।

अभिभावकों का कहना है - “हमने 60 से 75 हजार रुपये फीस, यूनिफॉर्म और किताबों के पैसे जमा कर दिए हैं। अब बीच सत्र में स्कूल बंद हो गया, तो बच्चों को कहां भर्ती कराएँगे?” कई अभिभावकों ने 9 किलोमीटर दूर दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने के प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया।

दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि स्कूल बंद नहीं होगा, लेकिन इसी बात को लिखित में देने के लिए राज़ी नहीं हुआ। स्कूल ने पेरेंट्स को रिफंड और TC देने की भी बात कही, लेकिन वो नहीं माने।

बाद में बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और कहा कि बच्चे इसी स्कूल में पढेंगे और स्कूल बीच सेशन में बंद नहीं होगा। जो लोग बिना कोई कानूनी प्रक्रिया पूरी किए भाग गए हैं, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इसके अलावा बच्चों की पढाई का ध्यान रखने के लिए माता-पिता और स्कूल स्टाफ की एक टीम बनाने का भी ऐलान किया।

स्कूल की प्रिंसिपल सरिता शर्मा ने स्कूल बंद होने की खबर को गलत बताते हुए कहा कि स्कूल चालू रहेगा। बता दें कि विवाद इसलिए शुरू हुआ था क्योंकि स्कूल को किसी तरह का कानूनी नोटिस मिला था।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.