Released Epstein Files में बड़े चेहरे आए सामने: बिल क्लिंटन हॉट टब में, माइकल जैक्सन और प्रिंस एंड्रयू की तस्वीरें सामने आई

Epstein Files Released: अमेरिकन जस्टिस डिपार्टमेंट ने यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन से जुड़े दस्तावेज़ Epstein Files जारी कर दी है। भारतीय समयानुसार शनिवार की रात लगभग 1:30 बजे को अमेरिका द्वारा एप्स्टीन फाइल्स से जुड़े हजारों दस्तावेज़ और तस्वीरें जारी की गयी हैं। जारी की गयी तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, हॉलीवुड एक्टर क्रिस टकर, पॉप सिंगर माइकल जैक्सन, ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू जैसे कई बड़े और नामी व्यक्तियों की तस्वीरें सामने आई हैं। हालाँकि, अन्य लड़कियों और महिलाओं की प्राइवेसी के चलते उनके चेहरे छिपा दिए गए हैं।
जारी तस्वीरों में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की भी कई तस्वीरें हैं, जिनमें वो स्विमिंग पूल और हॉट टब में कई लड़कियों और महिलाओं के साथ नहाते और पार्टी करते हुए नज़र आ रहे हैं। (Bill Clinton in Epstein Files)
कुछ तस्वीरों में क्लिंटन और जेफ्री एप्स्टीन के साथ माइकल जैक्सन भी साथ नज़र आ रहे हैं। (Michael Jackson)
(Jeffery Epstein)
बिलियनेयर रिचर्ड ब्रेसनन के साथ जेफ्री एप्स्टीन की तस्वीरें भी इन फाइल्स में पायी गयी है।
एक तस्वीर में ब्रिटिश प्रिंस एंड्रयू 7 महिलाओं के साथ है, जिनमें से 5 महिलाओं की गोद में वो लेटे हुए हैं। (Prince Andrew)
न्याय विभाग ने अभी तक फाइल्स का कुछ हिस्सा ही जारी किया है। आने वाले समय में बाकी डाक्यूमेंट्स भी जारी किये जायेंगे। इन डाक्यूमेंट्स से जो खुलासे होंगे, उनका असर कितना बड़ा होगा, इसके बारे में अभी स्थिति साफ़ नहीं है। वजह ये है कि एप्स्टीन के कई प्रमुख हस्तियों के साथ ताल्लुक थे। जब 300 GB का डेटा और लाखों की तादाद में दस्तावेज़ जारी होंगे, तो किन-किन का नाम आएगा, इससे पूरी स्थिति बदल सकती है।
हालाँकि, पहले भी बीच बीच में कुछ तस्वीरें सामने आई थी, जिनमें डोनाल्ड ट्रम्प और कई प्रमुख चेहरे थे। अब तक रिलीज़ हुई तस्वीरों में इन शख्सियतों के चेहरे सामने आ चुके हैं :-
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
- प्रिंस एंड्रयू और उनकी पत्नी सारा फर्ग्यूसन
- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन
- पॉप स्टार माइकल जैक्सन
- क्रिस टकर
- रिचर्ड ब्रैसनन
- अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे
- हॉलीवुड एक्टर केविन स्पेसी
बता दें कि यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की कुछ सालों पहले जेल में मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 18 नवंबर 2025 को फाइल्स को सार्वजनिक करने के कानून पर दस्तखत कर एपस्टीन से जुड़े सभी दस्तावेजों को 30 दिन के भीतर जारी करने का आदेश दिया था। 19 दिसंबर तक 30 दिन की समय सीमा पूरी हो चुकी है।
इस लिंक को शेयर करें

