बैकफुट पर आया अमेरिका: इतने दिन बाद युद्ध से हटेगा पीछे - होर्मुज़ में मौत तक फंसे जहाज़ और अमेरिका का लगातार नुकसान बन रहा वजह

बैकफुट पर आया अमेरिका: इतने दिन बाद युद्ध से हटेगा पीछे - होर्मुज़ में मौत तक फंसे जहाज़ और अमेरिका का लगातार नुकसान बन रहा वजह
Latest News
01 Apr 2026, 04:49 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Trump on Backfoot In Iran War: ईरान-इजराइल युद्ध की स्थिति इस वक़्त कुछ ऐसी हो चुकी है, जहाँ एक तरफ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ पर 3000 जहाजों पर 20 हज़ार लोग फंसे हुए हैं, और दूसरी तरफ अमेरिका भी कुछ ऐसे संकेत दे रहा है, जैसे उसका भी युद्ध से पीछे हटने का मन कर रहा हो। युद्ध के चलते अमेरिका और ग्लोबल मार्केट को इतना नुकसान हो चुका है, कि अब ट्रम्प बैकफुट पर आ चुके हैं और कहा है कि अमेरिका जल्द ही युद्ध को ख़त्म करने के लिए तैयार है।

क्या चल रही है युद्ध में स्थिति

इस वक़्त युद्ध के खौफ़नाक मंज़र के बीच दो बड़ी तस्वीरें सामने चेहरा कर रहीं हैं। एक तरफ स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ में 3000 जहाज़ युद्ध की वजह से फंसे हुए हैं और निकल नहीं पा रहे हैं। इन जहाजों पर लगभग 20 हज़ार लोग हैं, जिनके पास खाना, पानी और अन्य ज़रुरत की चीज़ें ख़त्म हो चुकी हैं। समुद्री जहाजों की हेल्पलाइन वाली एसोसिएशन ने बताया कि अब तक उनके पास हजारों ऐसी मेल आ चुकी हैं, जिनमें होर्मुज़ पर फंसे जहाज़ियों ने खाना, पानी, दवाईयाँ मांगी है। बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से हमलों और दूसरी परिस्थितियों के चलते स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ के इलाके में 8 लोगों की मौत हो चुकी है।

जहाजों के फंसने से ग्लोबल ऑइल सप्लाई भी बाधित हो गयी है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑइल की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। इससे अमेरिका पर भी दबाव बन रहा है।

दूसरी तस्वीर तरफ लगातार हमला करने और हमले झेलने की वजह से अमेरिका को भी हर रोज़ करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। युद्ध को 33 दिन बीत जाने के बाद भी ईरान झुकने को राज़ी नहीं है। युद्ध को और लम्बा खींचना अमेरिका को भारी नुकसान कर सकता है।

इन्हीं सब के बीच ट्रम्प ने कहा है कि वो युद्ध खत्म करने के लिए तैयार हैं और कहा है कि अमेरिका 2-3 हफ़्तों में ईरान छोड़ सकता है। खबर है कि ट्रम्प बुधवार की रात को एक कांफ्रेंस करेंगे, जिसमें वो शायद युद्ध रोकने की घोषणा कर सकते हैं।

दरअसल, ट्रम्प ने हाल ही में बिना किसी शर्त या समझौते के युद्ध ख़त्म करने की बात कही है। ट्रम्प ने कहा कि ईरान से कोई डील हो या ना हो, अमेरिका जल्द ही इस युद्ध को ख़त्म कर ईरान से बाहर निकल जाएगा। इसके पीछे ट्रम्प ने वजह बताई कि युद्ध की शुरुआत में अमेरिका के जो गोल्स थे, वो पूरे हो चुके हैं। साथ ही, इजराइल ने भी अमेरिका को साथ देना कम कर दिया है। हालाँकि ईरान अभी तक नहीं झुका है, लेकिन अमेरिका ऐसे संकेत दे रहा है कि वो युद्ध से बाहर हो सकता है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.