ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम को उड़ा दिया! कहा – बस थोड़ा इंतजार करो, इजराइल-अमेरिका के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है

ईरान ने ट्रंप के अल्टीमेटम को उड़ा दिया! कहा – बस थोड़ा इंतजार करो, इजराइल-अमेरिका के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है
Latest News
05 Apr 2026, 02:13 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Iran Big Surprise Warning to America and Israel: ईरान युद्ध को शुरू हुए 37 दिन हो चुके हैं। दोनों ही पक्ष झुकने या पीछे हटने को राज़ी नहीं हैं। इसी बीच ईरानी सेना के एक अधिकारी ने इजराइल और अमेरिका को वॉर्निंग देते हुए कहा – ‘बस थोडा सा और इंतज़ार करिए। ईरान के पास इजराइल और अमेरिका के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है।’

ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के दिए 48 घंटे के अल्टीमेटम को पूरी तरह हवा में उड़ा दिया है। ट्रंप ने ईरान को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था और समझौता करने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि ऐसा नहीं करने पर अमेरिका ईरान के एनर्जी सेंटर्स को निशाना बनाएगा और उन्हें तबाह कर देगा। (Trump Ultimatum To Iran)

ईरान ने कहा कि अमेरिका ने ये बयान दिया है, क्योंकि वो बेबस हालत में है। कहा कि अमेरिका घबराया हुआ है, इसलिए ऐसी धमकियां दे रहा है।

ईरानी सेना के अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी कि अगर अमेरिका ने ईरान पर और भी ज्यादा हमले किये, तो इस बार अमेरिका का हाल नर्क से भी बुरा होगा।

IRGC की ब्रांच खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा कि इस वक्त युद्ध की जो परिस्थिति है, उसके हिसाब से तो अमेरिका का ईरान को हराने का सपना अब एक ऐसा “दलदल” बन चुका है, जिसमें अमेरिका और इजराइल लगातार फंसते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि ट्रंप युद्ध के बीच तीसरी बार ईरान को अल्टीमेटम दे चुके हैं। इससे मिडल-ईस्ट में तनाव और बढ़ गया है। ईरान का कहना है कि वह किसी भी दबाव के आगे नहीं झुकेगा और खुदको बचाने के लिए हर कदम उठाएगा।

अमेरिका लगातार युद्ध को लेकर समझौता करने और सरेंडर करने का ईरान पर दबाव बना रहा है, लेकिन ईरान ने भी साफ़ तौर पर कह दिया है कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.