जयपुर में जाम का अब होगा खात्मा! AI स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगने वाले हैं, रीयल-टाइम में खुद-ब-खुद बत्ती बदलेगी

जयपुर में जाम का अब होगा खात्मा! AI स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगने वाले हैं, रीयल-टाइम में खुद-ब-खुद बत्ती बदलेगी
Latest News
21 Apr 2026, 09:12 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Jaipur Smart AI Traffic Signal: जयपुर शहर के लोगों को अब ट्रैफिक जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिलने वाली है, क्योंकि जयपुर ट्रैफिक पुलिस अब शहर के प्रमुख चौराहों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बेस्ड स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल लगाने जा रही है। ये सिग्नल जल्द ही शुरू हो जाएंगे और ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

सामान्य ट्रैफिक सिग्नल फिक्स्ड टाइमर पर चलते हैं, जिससे कई बार लंबा जाम लग जाता है। लेकिन नई AI टेक्नोलॉजी वाले ट्रैफिक कण्ट्रोल सिस्टम में हाई रिजोल्यूशन कैमरों का नेटवर्क लगाया जाएगा। ये कैमरे हर चौराहे पर आने वाली सभी सड़कों पर वाहनों की संख्या को रीयल-टाइम एनालाइज करेंगे और ट्रैफिक के मुताबिक ही हरी व लाल बत्ती का टाइम ऑटोमेटिकली मैनेज करेंगे। इससे जाम वाली लेन तेजी से साफ होगी और कम बिजी रूट पर बेकार इंतजार कम होगा।

इसके अलावा, सिस्टम हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने जैसी ट्रैफिक उल्लंघनों को भी खुद ही पहचान कर इनका चालान काटने और जुर्माना लगाने की प्रक्रिया को भी खुद ही मैनेज करके आसान बनाएगा। इससे सड़क सुरक्षा भी बढ़ेगी। उदयपुर के फतेहपुरा सर्कल पर पहले से लगाए गए AI सिग्नल के पायलट प्रोजेक्ट को सफल माना जा रहा है। इसी सफलता के आधार पर जयपुर में इसे लागू करने का फैसला लिया गया है।

यातायात विभाग की टीम इस प्रोजेक्ट पर सक्रिय रूप से काम कर रही है। भविष्य में इसे हाई-टेक इंटीग्रेटेड ट्रैफिक कमांड सेंटर से भी जोड़ा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि यह व्यवस्था न केवल जाम कम करेगी बल्कि पूरे शहर में ट्रैफिक मूवमेंट को भी बेहतर बनाएगी। आम नागरिकों को इससे काफी फायदा होने की उम्मीद है।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.