THU, 15 JANUARY 2026

London में 14 साल की सिख लड़की का गैंगरेप! पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग ने फ्लैट में कैद किया, 200 सिखों ने घेरकर छुड़ाया

news image
अंतरराष्ट्रीय
13 Jan 2026, 05:36 pm
90 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Pakistani Gangraped Sikh girl in London: इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में एक 14 वर्षीय सिख लड़की के साथ यौन शोषण का एक गंभीर मामला सामने आया है। पाकिस्तानी मूल की ग्रूमिंग गैंग ने कथित तौर पर इस नाबालिग को जाल में फंसाकर अगवा किया और उसके साथ सामूहिक यौन उत्पीड़न किया। भागने की कोशिश करने पर लड़की को डरा कर चुप करा दिया गया। जैसे ही घटना की जानकारी सिख समुदाय को लगी, वैसे ही आरोपी के घर के बाहर 200 से ज्यादा सिख जमा हो गए और हंगामा किया, जिसके बाद आरोपी ने लड़की को रिहा कर दिया। (Gang rape)





सूत्रों के अनुसार, घटना वेस्ट लंदन के हाउंस्लो शहर की है। आरोपी के फ्लैट वाली बिल्डिंग में ही एक सिख लड़का रहता है। एक दिन उस सिख लड़के ने 34 साल के एक पाकिस्तानी लड़के के साथ एक 14 साल की सिख बच्ची को देखा। जब उसने पूछताछ और रोकने की कोशिश की, तो पाकिस्तानी भड़क गया।


उसने जब थोडा नज़र रखना शुरू किया, तब पता चला की पाकिस्तानी लड़का रोज़ सुबह 5 बजे से रात के 10 बजे तक लड़की को अपने फ्लैट पर रखता था। जब सिख लड़के ने लड़की को छोड़ने की बात कही, तो पाकिस्तानी उसे धमकी देने लगा। सिख ने पुलिस में भी इस मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। आखिर में सिख युवक ने अपने साथ और कई सिखों को इकठ्ठा किया और आरोपी के फ्लैट को घेर लिया। करीब 200 लोगों ने कई घंटों तक फ्लैट को घेरे रखा और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद लड़की को सुरक्षित बाहर निकाला गया।




पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे पहले लुभाया और फिर फ्लैट में ले जाकर अपराध अंजाम दिया। आरोपी ने उसे अगवा कर अपने फ्लैट में ले जाकर बंद कर दिया था। फ्लैट में मुख्य आरोपी ने उसका रेप किया और उसके 5-6 साथियों से भी बार-बार उसका बलात्कार करवाया। जब लड़की भागने की कोशिश करती, तो उसे कमरे में कैद कर लिया जाता था। (child sexual abuse)


सिख समुदाय ने बताया कि वेस्ट लन्दन में इस तरह नाबालिग बच्चियों को अगवा करने और उनका यौन शोषण करने की घटनाएँ बहुत ज्यादा बढ़ने लगी हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने के बाद भी लन्दन पुलिस इस तरह के मामलों में कोई सख्त कार्रवाई नहीं कर रही है, जिसकी वजह से उस इलाके में ऐसी कई गैंग्स बढती जा रही है।


(Pakistani grooming gang UK) पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग कमजोर आर्थिक स्थिति वाली या सोशल मीडिया पर अकेली रहने वाली 11 से 16 वर्ष की लड़कियों को निशाना बनाते हैं। वे गिफ्ट्स, प्यार का वादा या दोस्ती के बहाने विश्वास जीतते हैं, फिर परिवार से अलग कर ब्लैकमेल और धमकियों से लड़कियों की कण्ट्रोल करते हैं। बाद में लड़कियों का बलात्कार करते हैं, और उन्हें पैसों के बदले दूसरे फ्लैटों या होटलों में भेजकर उनका यौन शोषण करवाते हैं।


यह मामला ब्रिटेन में लंबे समय से चर्चित ग्रूमिंग गैंग्स की समस्या को उजागर करता है, जहां मुख्य रूप से पाकिस्तानी मूल के गिरोह नाबालिग लड़कियों का शोषण करते रहे हैं। पिछले वर्षों में रोचडेल, रोदरहैम जैसे शहरों में हजारों मामलों की जांच हुई, लेकिन कई जगहों पर पुलिस और प्रशासन की लापरवाही या नाकाबिलियत की आलोचना होती रही है। सिख समुदाय ने ऐसी घटनाओं पर चिंता जताई है और मांग की है कि ऐसी वारदातों पर सख्त कार्रवाई हो।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.