मोदी का इजराइल दौरा: मोदी और नेतन्याहू के बीच चल रही डिफेंस डील्स पर चर्चा, आयरन डोम, मिसाइल और ड्रोन डील संभव

Narendra Modi Israel Visit 2026: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा और आखिरी दिन है। गुरुवार की सुबह मोदी सबसे पहले येरुशलम के होलोकॉस्ट पर बने मेमोरियल/ स्मारक स्थल ‘याद वाशेम’ पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने हिटलर के वक़्त में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि दी।
इस वक़्त प्रधानमंत्री मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के बीच द्विपक्षीय बैठक शुरू हो चुकी है। येरुशलम में दोनों देशों के नेता प्रतिनिधिमंडल स्तर पर चर्चा कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में भारत और इजराइल के बीच डिफेन्स और हथियारों की खरीद के साथ कई बड़ी डील्स पक्की हो सकती है। इन डील्स में आयरन डोम डिफेन्स टेकनीक के साथ प्रीसेट गाइडेड एक्सप्लोसिव मिसाइल सिस्टम, डिफेन्स मैन्युफैक्चरिंग और मिलिट्री ग्रेड के ड्रोन खरीदने पर भी चर्चा संभव है। इसी के साथ, हथियारों की जॉइंट मैन्युफैक्चरिंग पर भी सहमति संभव है। (India Israel Defence Deals)
साथ ही, meeting के अंत में दोनों पक्ष इकॉनोमिक, डिफेन्स और डिप्लोमेटिक समझौतों पर साइन करेंगे, जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी और इजराएली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू एक साथ मीडिया को बयान देंगे।
मोदी अपने इजराइल के दो दिनों के दौरे पर हैं। बुधवार को मोदी इजराइल पहुंचे, जहाँ प्रधानमंत्री मोदी ने इजराइल की संसद नेसेट को संबोधित करते हुए अपने शब्द कहे। इसके बाद, नरेन्द्र मोदी को इजराइल की संसद का सबसे बड़ा सम्मान ‘स्पीकर ऑफ़ थे नेसेट मेडल’ भी पहनाया गया।
आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी इजराइल की संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्राइम मिनिस्टर हैं।
Prime Minister Benjamin Netanyahu is currently holding an expanded meeting in Jerusalem with Indian Prime Minister @NarendraModi and his team.
🇮🇱🤝🇮🇳 pic.twitter.com/0wST5gYWyM
— Prime Minister of Israel (@IsraeliPM) February 26, 2026
गुरुवार की सुबह मोदी ने होलोकॉस्ट मेमोरियल पर पहुंचकर हिटलर के आदेश पर मारे गए 60 लाख यहूदियों को श्रद्दांजलि दी। इसके बाद उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति इसाक हर्ज़ोग के साथ बैठक की और उन्हें भारत आने का न्यौता दिया। दोनों नेताओं ने खेती, विज्ञान, नवाचार और ग्लोबल कोऑपरेशन पर चर्चा की।
दोनों पक्षों के बीच चल रही मीटिंग में किन-किन समझौतों पर सहमति बनती है, जल्द ही इसकी भी खबर दोनों नेता मीडिया के सामने रखेंगे।
इस लिंक को शेयर करें

