मोदी ने रचा इतिहास! 8931 दिन पूरे कर सबसे लंबे समय तक सरकार के नेता रहे – पवन चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

New Record Of Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। मोदी भारत सरकार में अब तक के सबसे लम्बे समय तक निर्वाचित सरकार प्रमुख रहने वाले बन गए हैं। भारत के प्रधानमंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री, दोनों का कार्यकाल मिलाकर नरेन्द्र मोदी ने सरकार प्रमुख के तौर पर कुल 8931 दिन पूरे कर पवन कुमार चामलिंग के लम्बे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत की राजनीति के लिए ये एक अहम मौका है।
नरेन्द्र मोदी ने सरकार प्रमुख के तौर पर 2001 से गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी राजनीतिक शुरुआत की थी। बाद में 2014 में भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर चुने गए। दोनों का कुल कार्यकाल मिलाकर मोदी ने अब तक 8931 दिनों तक अपनी सेवा दी है। ये रिकॉर्ड दोनों कार्यकाल को मिलाकर बना है। (Longest Serving Elected Government Head of India)
लेकिन अगर अलग-अलग देखें, तो मामला अलग है। भारत में अब तक सबसे लम्बे वक़्त तक किसी राज्य के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम है। पवन चामलिंग 24 साल 165 दिनों तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे।
इसी के साथ भारत के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी जवाहरलाल नेहरु के नाम है। जवाहरलाल नेहरु ने लगभग 16 साल और 9 महीनों तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की थी।
इस लिंक को शेयर करें

