दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी! हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर गर्भवती महिला को सड़क पर पीटा, पेट में लातें मारी

दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी! हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर गर्भवती महिला को सड़क पर पीटा, पेट में लातें मारी
Latest News
02 Apr 2026, 01:27 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Bansur Assault Case: दबंगई से चौड़ में हुए लोग मामूली बातों को लेकर भी कितना नीचे गिर सकते हैं, इसका अंदाज़ा आप सिर्फ इसी बात से लगा सकते हैं कि हॉर्न बजाकर साइड मांगने पर दबंगों ने एक गर्भवती महिला को सड़क पर बुरी तरह पीटा। गुरुवार की शाम को राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बानसूर कस्बे में यह निर्मम घटना घटी। सड़क पर गाड़ी चलाते हुए हॉर्न बजाकर साइड मांगने को लेकर हुई कहासुनी में पांच बदमाशों ने साढ़े तीन महीने की गर्भवती महिला और उसके देवर पर हमला कर दिया। दबंगों ने गर्भवती महिला को पेट में लातें मारी, जिससे वह सड़क पर गिरकर तड़पने लगी।

जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिला अपने देवर के साथ अस्पताल से चेकअप कराकर लौट रही थी। रास्ते में अलवर रोड बाईपास पर देवर ने हॉर्न बजाकर बाइक सवार कुछ लड़कों को साइड होने के लिए कहा, जिसको लेकर बहस शुरू हुई। लेकिन मामले ने जल्दी ही तूल पकड़ लिया और लड़कों ने फोन करके अपने चार-पांच साथियों को बुला लिया। कुछ बदमाश स्विफ्ट कार और बाइक से पहुंचे और उन्होंने देवर-भाभी को सड़क पर ही पटककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने महिला के प्रेग्नेंट होने का भी खयाल नहीं रखा। मारपीट के दौरान महिला के पेट में कई लातें मारी, जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आ गई।

मौके पर भीड़ इकट्ठा होने पर हमलावर अपनी कार और बाइक को वहीं पर छोड़कर फरार हो गए। महिला को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार और जाँच के बाद बड़े अस्पताल में रेफ़र कर दिया। महिला की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।

करीब एक घंटे बाद बानसूर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहन जब्त कर लिए। घटना पास के ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बानसूर थाने के ASI धर्मपाल ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.