SAT, 27 DECEMBER 2025

राजस्थान में शीतलहर का प्रकोप जारी, 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित

news image
जयपुर
26 Dec 2025, 11:56 am
94 देखें
रिपोर्टर : Ashish Bhardwaj

राजस्थान में सर्दी ने एक बार फिर अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेशभर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। शीतलहर ने तापमान में भरी गिरावट दर्ज कर दी है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक कड़ाके की चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया है।


शुक्रवार सुबह जयपुर सहित आसपास के जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं के कारण सुबह और शाम गलन काफी बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में तापमान गिरने से पाला जमने लगा है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है और फसलों को नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।


बीते दो दिनों में सीकर, जयपुर, नागौर और अलवर समेत कई जिलों में तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। सीकर और अलवर के कुछ इलाकों में खेतों पर बर्फ की पतली परत जमने की खबरें सामने आई हैं। वहीं, फतेहपुर में इस सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


अलवर में करीब 18 दिन बाद न्यूनतम तापमान फिर 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे पहले 19 दिसंबर को प्रदेश का सबसे कम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई और आम जनजीवन पर असर पड़ा।


मौसम विभाग के अनुसार शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू और झुंझुनूं के अलावा नागौर, अलवर, करौली, धौलपुर और भरतपुर में शीतलहर का असर सबसे अधिक देखा जा रहा है। इन जिलों में दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलती रहीं।


गुरुवार को प्रदेश के कई शहरों में इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जयपुर में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, नागौर 1.9 डिग्री, सीकर 3 डिग्री, कोटा 8.2 डिग्री, बारां 5.8 डिग्री, फतेहपुर 1.6 डिग्री और करौली में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.