ट्रंप का शॉकिंग दावा! ईरान ने मुझे सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दिया, लेकिन मैंने कहा - No Thanks!

ट्रंप का शॉकिंग दावा! ईरान ने मुझे सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दिया, लेकिन मैंने कहा - No Thanks!
Latest News
26 Mar 2026, 02:28 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Donald Trump's Iran Supreme Leader Offer Statement: अपने अजीब-ओ-गरीब बयानों के चलते खुद को सुर्ख़ियों में रखने वाले डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने इस बार के बयान में कहा कि अयातुल्लाह खामेनेई के बाद मुझे ईरान का सुप्रीम लीडर बनने ऑफर दिया गया था, लेकिन मैंने ही उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया था। साथ ही कहा कि ईरान इस युद्ध को रोकना चाहता है और पीछे से अमेरिका से बात भी कर रहा है, लेकिन सामने खुलकर ये कह नहीं सकता।

दरअसल, रिपब्लिकन पार्टी के फण्डरेज़र कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया के सामने कहा - ईरान के टॉप अधिकारियों ने अनऑफिशियली मुझे कहा था कि आप ईरान के अगले सुप्रीम लीडर बन जाइए। लेकिन मैंने कहा – नो थैंक्स! मुझे नहीं बनना है। आज तक किसी भी देश का कोई भी ऐसा नेता नहीं रहा होगा, जिसे ईरान का सुप्रीम लीडर बनने में बिलकुल भी दिलचस्पी ना हो।

Trump का भाषण देखने के लिए क्लिक करें

इसके बाद ट्रम्प ने फिर से ईरान पर अपनी जीत का दावा किया। ट्रम्प ने कहा कि ईरान परदे के पीछे से अमेरिका से बात कर रहा है और इस युद्ध को रुकवाना चाहता है, लेकिन उन पर उनके लोगों का दबाव है। इसलिए ईरान की सरकार ये बात खुलकर नहीं बोल रही है। अमेरिका ने इस युद्ध में जो जीत दर्ज की है, उसको देखते हुए ईरान अमेरिका के साथ समझौता भी करना चाहता है, लेकिन उन्हें ये भी डर है कि अगर उन्होंने ऐसा किया, तो उनके अपने ही लोग उन्हें मार डालेंगे। अमेरिका पर भी यही डर है।

हालाँकि, हर बार की तरह ईरान ने फिर से ट्रम्प के इन खोखले दावों को नकारते हुए पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया।

इसे भी पढ़ें - ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध में सीजफायर की उम्मीद? ईरान ने रखीं 6 शर्तें, ट्रंप ने भी रखीं अपनी - दोनों देश अड़ रहे


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.