ट्रंप बोले- मुझे ईरान का तेल छीनना पसंद तो इधर इजरायल ने दिया झटका- कहा ईरान में नहीं भेजेंगे सैनिक

Donald Trump's Statement on Iranian Oil: डोनाल्ड ट्रम्प को दूसरे देशों के ऑइल रिज़र्व से कितना लगाव है, ये तो अब तक साफ़ हो ही गया है। लेकिन इस बार तो ट्रम्प ने अपने बयान में खुले तौर पर कह दिया है कि ईरान का तेल छीनना मुझे मेरी सबसे पसंदीदा चीज़ है। लेकिन इन्हीं सब के बीच इजराइल ने भी अमेरिका को बड़ा झटका देते हुए कहा कि हमारी आर्मी ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन नहीं करेगी।
ईरान से युद्ध के बीच ट्रम्प ने फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा – ‘अगर मैं सच कहूं, तो ईरान से उनका तेल छीनना मुझे सबसे ज्यादा पसंद है। लेकिन अमेरिका में कई लोग ऐसे हैं, जो कहते हैं आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। लेकिन वो सभी लोग असल में बेवक़ूफ़ हैं।’ (Trump Likes Stealing Iran Oil)
अपने बयान में ट्रम्प ने कुछ ऐसे संकेत भी दिए, जिनके अनुसार, अमेरिका खार्ग आइलैंड पर भी कब्ज़ा करने की कोशिश कर सकता है। ट्रम्प ने कहा – हो सकता है हम खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा कर लें, हो सकता है नहीं। हमारे पास बहुत सारे ऑप्शन हैं।
ट्रम्प का खार्ग आइलैंड पर कब्ज़ा करना इतना ख़ास इसलिए है, क्योंकि यहीं से ईरान का करीब 90 प्रतिशत कच्चा तेल एक्सपोर्ट होता है। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका के पास फ़िलहाल कई ऑप्शन मौजूद हैं। ईरान के साथ जंग रोकने के लिए जल्द ही समझौता भी किया जा सकता है, लेकिन अगर ईरान ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानी, तो पूरा ईरान देश ही नहीं बच पाएगा।
इसी सब ज़ुबानी जंग और बयानबाज़ी के बीच अमेरिका के अपने दोस्त इजराइल ने उसे एक ज़ोरदार झटका दिया है। हाल ही में इजराइल ने कहा कि अगर अमेरिका ईरान में कोई ग्राउंड ऑपरेशन करता है, तो उसमें इजराइल की सेना ईरानी ज़मीन पर नहीं उतरेगी। साफ़ शब्दों में कहें तो इजराइल का कहना है कि अमेरिका चाहे तो ईरान में आर्मी उतार कर मिलिट्री स्ट्राइक कर सकता है, लेकिन इसमें हम आपका साथ नहीं देंगे। आप अपना खुद देख लीजिए कि आपको ग्राउंड स्ट्राइक करनी है कि नहीं। (Israel Rejects Ground Operation in Iran)
इस लिंक को शेयर करें

