THU, 05 FEBRUARY 2026

1 फरवरी को जयपुर में सिर चढ़कर बोलेगा Bhajan Clubbing का क्रेज, जबरदस्त है भक्ति का ये क्रेज़

news image
राजस्थान
30 Jan 2026, 04:33 pm
120 देखें
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Bhajan Clubbing in Jaipur: क्लब की बीट्स और मंदिर की शांति—दोनों का EPIC कॉम्बो अगर एक ही जगह मिल जाए तो, जी हाँ, Gen Z की नई वाइब भजन क्लबिंग। इसकी PM मोदी ने भी तारीफ की थी। अब ये ट्रेंड दिल्ली-मुंबई के बाद जयपुर पहुंच चुका है और यहाँ 1 फरवरी को मचने वाली है जबरदस्त धूम। जब हरे कृष्णा, शिव तांडव या किसी भी भजन को लाइव बैंड, EDM वाइब, हाई-टेक लाइटिंग और इमर्सिव साउंड के साथ परोसा जाएगा तो Gen Z ही नहीं बल्कि मिलेनियल्स और बूमर भी खुद को इस वाइब में ढलने से रोक नहीं पाएंगे।


PM Modi ने भी की थी Bhajan Clubbing की तारीफ


PM मोदी ने भी अपनी ‘मन की बात’ में कहा था कि ये सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक मूवमेंट है। उन्होंने खासतौर पर ये बात हाइलाइट की थी कि स्टेज इंटरनेशनल कॉन्सर्ट जैसा होता है लेकिन श्रद्धा 100% इंडियन कल्चर वाली। यंग जनरेशन भक्ति को अपनी लाइफस्टाइल के साथ जोड़ रही है और यही इसकी असली ताकत है।


आखिर क्यों Gen Z को भा रहा भजन क्लबिंग?


अब बात ये आती है कि यंग जेनरेशन को भजन क्लबिंग को इतना पसंद क्यों कर रही है, तो इसका जवाब भी हम आपको दे देते हैं। दरअसल Gen Z को दो चीजें चाहिए- वाइब और वैल्यू। भजन क्लबिंग दोनों देती है यानी वो क्लब की एनर्जी, मंदिर की शांति कोई नशा नहीं। यानी सिर्फ म्यूजिक और पॉजिटिव एनर्जी देती है। ये सब मिलकर एक ऐसी कम्युनिटी फील क्रिएट करते हैं जो इंस्टाग्राम-फ्रेंडली भी है और मेंटल पीस भी देती है। यंग इंडिया आध्यात्म को कूल बना रहा है और यही तो असली स्वैग है।


ऐसे में अब जयपुर भी इस भजनक्लबिंग को अपना रहा है। 1 फरवरी को गुलाबी नगरी में होने वाला है एक धमाकेदार भजन क्लबिंग इवेंट। इसे लेकर पहले से ही युवाओं में क्रेज़ हाई लेवल पर है। अगर आप भी भक्ति और म्यूजिक का ये मास्टर मिक्स एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो जल्दी से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट्स चेक कर लीजिए। सीटें तेजी से भर रही हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.