चेहरे पर झुर्रियां और काले घेरे? घर पर ही 4 चीजों से बना लें ये जादुई एंटी-एजिंग मास्क, 30 मिनट में दिखेगा असर!

चेहरे पर झुर्रियां और काले घेरे? घर पर ही 4 चीजों से बना लें ये जादुई एंटी-एजिंग मास्क, 30 मिनट में दिखेगा असर!
लाइफ स्टाइल
07 Apr 2026, 08:56 pm
रिपोर्टर : Dushyant

Anti Aging Face Mask: बढ़ती उम्र में शरीर में हॉर्मोन्स और कोलेजन कम होने लगते हैं और तनाव बढ़ने लगता है, जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां, आँखों के नीचे काले घेरे और स्किन ढीली होना आम बात है। लेकिन अब जिस तरह से लाइफस्टाइल बदलती जा रही है, वैसे-वैसे लोगों में यंग दिखने का क्रेज़ बढ़ता जा रहा है। इसके लिए लोग हाइड्रा फेशियल, बोटॉक्स और फिलर का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। पर ये सब भी उन्हें मनचाहा रिजल्ट नहीं दे पाते। लेकिन अब आप जवान दिखने के लिए घर पर ही बड़ी आसानी से सिर्फ इन चार चीज़ों का इस्तेमाल कर अपने और अपने घरवालों के लिए एंटी एजिंग मास्क बना सकते हैं।

यह मास्क चिया सीड्स, जिन्हें सब्जा सीड्स भी कहते हैं, उसमें दूध डाल कर बनाया जाता है। ये मास्क हर स्किन पे काम करता है - खासकर Working Women और 30 से ऊपर की महिलाओं के लिए बेहद असरदार साबित होता है। (Anti Aging Home Remedies)

एंटी-एजिंग मास्क कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए - (Chia Seeds Face Pack)

  • 2 बडी चम्मच चिया सीड्स
  • 1/2 कप कच्चा दूध
  • 1 चम्मच चावल का आटा
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने का तरीका

चिया सीड्स को रात भर कच्चे दूध में भिगोकर रख दें और दूसरे दिन सुबह इसे पीसकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें चावल का आटा, एलोवेरा जेल और गुलाब जल (ऑप्शनल) मिलाकर अच्छी तरह से इसका एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर इसे अच्छे से लगाएं और 30 मिनट तक रखें। मास्क सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से मसलकर निकालें और हल्के गर्म पानी से अपना मुँह धो लें।

हफ्ते में 3 बार लगाने के फायदे

इस मास्क को हफ्ते में तीन बार लगातार इस्तेमाल से चेहरे पर फाइन लाइन्स कम होती है और चेहरे पर चमक बनी रहती है। इसके अलावा यह चेहरे की ढीली त्वचा (Loose Skin) को टाइट करने में भी रामबाण साबित होता है और गर्मियों में होने वाली टैनिंग से भी बचता है। (Natural Skin Tightening)

Content : Ekta Sharma


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.