Hairfall Remedies: नहीं रूक रहा हेयरफॉल, तुरंत बंद कर दें ये आदतें..जल्द मिलेगा फायदा

Hairfall Remedies: नहीं रूक रहा हेयरफॉल, तुरंत बंद कर दें ये आदतें..जल्द मिलेगा फायदा
लाइफ स्टाइल
21 Feb 2026, 02:07 pm
रिपोर्टर : Kriti Kumari

How can you get Healthy Hair: तेजी से बदलते मौसम और प्रदूषित हवा, जिसमें बहुत सारे हार्मफुल पार्टिकल्स पाए जाने लगे है जो हमारे बालों और स्किन को काफी नुकसान पहुंचाता है। आज तो हर दूसरा इंसान बालों से जुड़े प्रॉब्लम्स से परेशान है। लोग तो यह कह देते है स्ट्रेस मत लो, वरना बाल झड़ने लगेंगे पर जब किसी भी वजह से एक बार बाल झड़ने (Hairfall) लग जाते तो उसके स्ट्रेस से और बाल झड़ने लग जाते है इसलिए समय रहते इन पर ध्यान दे देना चाहिए क्योंकि एक बार ये शुरू हो गया तो इन्हें रिवर्स करना मुश्किल हो जाता है। तो आइए जानते हैं की किस तरह से इनका ख्याल रख कर इन्हें बचाया जाए की खूबसूरती भी बरक़रार रहे और बालों के ख़राब होने का स्ट्रेस भी ना हो।

पहले जानते है की बाल खराब (Hair Problems) हो कैसे रहे हैं?

• ज्यादा जंक फ़ूड खाना जिससे गट हेल्थ ख़राब होती है क्योंकि अगर गट हेल्दी नहीं होगा तो वो बालों को पोषण कैसे देगा।

• कई बार तो आप कहीं नई जगह जाते है और वहां की खान-पान, लाइफस्टाइल आपको सूट नहीं करता तब भी बाल ख़राब होने लग जाते है।

• आज के यंग जनरेशन में हेयर ट्रीटमेंट (Hair Treatment) आम हो गया है। कई बार तो लोग फैशन के लिए ट्रीटमेंट लेते है तो कई बार अपने बालों की प्रॉब्लम्स से परेशान होकर ट्रीटमेंट ले लेते है, सोच कर की इससे बाल अच्छे होंगे लेकिन ट्रीटमेंट कोई भी हो लॉन्ग-टर्म में आपको इसके नुकसान (Hairfall, Dandruff, Roughness, Dryness, Breakage, Split ends) ही देखने को मिलते है।

• रेगुलर ऑयलिंग (Hair oiling) और हेयर मास्क का इस्तेमाल ना करना भी एक कारण है क्योंकि हमारे बालों को समय-समय पर हमारी बॉडी की तरह हेल्दी रहने के लिए पोषण चाहिए होता है वरना ये अपनी जान खो देते है और फिर ड्राईनेस, ब्रेकेज जैसी प्रॉब्लम्स होने लगती है।

कैसे बचाया जा सकता है बालों को (Hair Remedies) ?

• हेल्दी खाना खाएं, फ्रूट्स, ग्रीन वेजिटेबल्स, ड्राई फ्रूट्स, मिल्क जैसी चीजें को अपने खाने में ऐड करें। अगर यह नहीं कर पा रहे हैं तो आप कुछ ड्राई फ्रूट्स, सीड्स को स्नैक्स के रूप में ले सकते है। जैसे- सुबह में आप घूमते-घूमते ड्राई फ्रूट्स, सीड्स खा लें या फिर रात में सोने से पहले किताब पढ़ते-पढ़ते खा ले। कभी-कभी मंचिंग (Hair Diet) का मन करता है तो आप इसे मंचिंग की तरह भी ले सकते है। ये आपके गट में जाकर आपको पोषण देंगे और धीरे-धीरे इससे आपके बाल और स्किन हेल्दी होंगे।

• समय-समय पर बॉडी डिटॉक्स करना भी सही रहता है। इसके लिए आप नॉर्मली सुबह खाली पेट हल्के गुनगुने पानी में आधा नींबू डालकर सिप-सिप करके पी सकते है। जिससे धीरे-धीरे हमारे बॉडी के टॉक्सिंस रिलीज़ होने लगती और हमारे बॉडी पार्ट्स हेल्दी और एनर्जेटिक होने लगते है जिससे बाल भी हेल्दी होने लगते है।

• जब भी नई जगह जाएं तो पहले ये ध्यान दे की उस नए लाइफस्टाइल में आपके बाल कैसे है अगर जरूरत लगे तो अपने हेयर केयर रूटीन में थोड़ा बदलाव कर ले जिससे आपके बाल ख़राब होने से बच जाये।

• हो सके तो बालों के ट्रीटमेंट से बचें क्योंकि इसके बाद बाल बहुत तेज़ी से खराब होने लग जाते है। अगर जरूरत लग रही तो DIY हेयर मास्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

• रेगुलर हेयर ऑयलिंग करते रहे और इसके लिए सबसे आसन है जब भी आपको हेयर वाश करना है, आप उससे एक दिन पहले या कुछ घंटे पहले ऑइल लगा लें और फिर हेयर वाश करें इससे हेयर अपना नेचुरल ऑइल नहीं खोते और हेयर रफ़नेस, ब्रेकेज, स्प्लिट एंड्स जैसी समयाएं नहीं होती।

• DIY हेयर मास्क (Hair Mask) वीक में एक बार ज़रूर लगायें इससे बाल हेल्दी बने रहते हैं।

• जब भी धूप-धूल में जाये तो बालों को कवर जरुर करें और इसके लिए सैटिन से बने दुपट्टे का (How to Prevent Hairfall) इस्तेमाल कर सकते है।

• सैटिन के पिल्लो कवर्स भी काफी बेनीफिशिअल होते हैं।

• आप प्लास्टिक की जगह वुडेन कॉब (Wooden Comb) का भी इस्तेमाल कर सकते है। क्योंकि प्लास्टिक के कॉब से फ्रिक्शन ज्यादा होता है जो स्प्लिट एंड्स और ब्रेकेज का कारण बनता है।

• 5-Step हेयर केयर जरुर फॉलो करें जिसमें Hair Oiling, Shampooing, Conditioning, Hair mask, Serum जरुर ऐड करें या जितना पॉसिबल हो वो करें।

• रेगुलर स्कैल्प मसाज करें खासकर आगे की तरफ झुककर, जिसे इनवर्टेड हेड मसाज भी कहते है। रोज 5 मिनट भी यह किया जाये तो बालों की ग्रोथ काफी तेज़ी से होने लगती है।

ये भी पढ़ें- क्यों बढ़ रही है युवाओं में जंक फूड की लत? सोशल मीडिया, तेज लाइफस्टाइल और 'कूल' इमेज ने बनाया बड़ा खतरा!





इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.