अगर आपको भी चाहिए कोरियन ग्लास स्किन तो डायट में शामिल करें ये चीजें

Korean glass skin Diet: कोरियान ग्लास स्किन का तो हर कोई दीवाना है। मन ही मन हर कोई ग्लोइंग और चमकदार स्किन चाहता है जिसके लिए वे कई महंगी प्रोडक्ट्स, और हाइड्रो फेशिअल पर अपनी आधी सैलरी खर्च कर देती है। फिर भी उन्हें अपना मन चाहा परिणाम नहीं मिलता। लेकिन क्या हो अगर हम कहें कि आप कोरियन ग्लो अब घर में ही पा सकते है वो भी कम पैसों में।
रोज़ पीएं यह खास फर्मेन्टेड कांजी
कांजी जापान, कोरिया और उत्तर भारत में पीया जाने वाला एक खास प्रोबिओटिक ड्रिंक है जो सब्जियों या आमले को हींग, मेथी, चटपटे मसालों से तैयार करके धूप में दो से तीन के लिए फरमेंट होने के लिए रख दिया जाता है। ये हेल्दी ड्रिंक शरीर में से टॉक्सिंस को बाहर निकालता है और अच्छी गट हेल्थ को बढ़ावा देता है। साथ ही साथ ये चहरे पर चमक और जवानी बरक़रार रखता है।
बीटरूट कांजी
बीटरूट में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, आयरन होता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाता है। प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए आप 1 कटी हुई चुकन्दर, 1 काली गाजर को पानी में डाले इसमें कला नमक, मेथी, थोड़ी सी हींग डाले और गिलास जार में डाल कर बंद कर दे। इसे धूप में 3 से चार दिन तक रखें। फिर बर्फ डाल कर ठंडा फर्मेन्टेड कांजी एन्जॉय करें। याद रखे की चुकन्दर का ज़्यादा इस्तेमाल भी आपके लिवर को नुकसान पंहुचा सकता है इसलिए इसे अल्टरनेटिव दिन पर पिए।
अमला कांजी
उबले हुए अमला को छोटे टुकड़ो में काट कर पानी में डाल दें। इसमें कच्ची हल्दी, अदरक, सरसों केन बीच, कलोंजी, काला नमक और मेथी डालकर दो से तीन दिन के लिए रख दे। यह ड्रिंक पाचन को बहेतर बनता है और वजन को भी नियंत्रित करता है।
बैंगनी पत्ता गोभी की कांजी
चमकदार त्वचा के लिए कोरियन बैंगनी गोभी (Red/purple cabbage)को खाना या उसकी कांजी पीना बेहद पसंद करते है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते है जो कोलेजन और चहरे की इलास्टिसिटी को बरकरार रखता है। गोभी को कद्दूकस कर पानी में डालें, इसमें नमक, जीरा, मीठी, सरसों और हींग मिलाकर एयर टाइट कंटेनर में रख दें। 5 दिन के बाद बर्फ डाल कर दिन में एक बार पीएं।
कंटेंट- एकता शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

