World Expensive Pizza: दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा, कीमत ऐसी कि अडाणी-अंबानी भी खाने से पहले एक बार सोचे

World Expensive Pizza: दुनिया का सबसे महंगा पिज्जा, कीमत ऐसी कि अडाणी-अंबानी भी खाने से पहले एक बार सोचे
लाइफ स्टाइल
30 Mar 2026, 04:45 pm
रिपोर्टर : ज्योति शर्मा

World High Rated Pizza: पिज़्ज़ा का नाम आते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके मुंह में पानी आ जाता है। इटली की ये डिश आज दुनिया के हर कोने में अपनी बेहतरीन स्वाद और अनोखे तरीके से अपनी छाप छोड़ रही है। लेकिन आपको ये जानकर झटका लगेगा कि दुनिया में एक ऐसा पिज़्ज़ा भी है जिसे खाने के लिए बड़ा से बड़ा अमीर इंसान भी 10 बार सोचेगा। ये इतना महंगी है कि इसके बदले लोग एक घर खरीदना ज़्यादा पसंद करेंगे और स्वाद में इतना लाजवाब है कि अगर सस्ता हो तो हर दिन ग्राहकों की भीड़ लग जाए। इस पिज़्ज़ा का नाम लुइस-13 (Pizza Louis xiii) है, जिसे इटली के मास्टर शेफ ने बनाया गया है। लेकिन आखिर ऐसा क्या है जिसने इसे विश्व का सबसे महंगा पिज़्ज़ा होने का ख़िताब दिया है?

क्यों है ये पिज्जा खास?

अगर आपको लगता है की आप किसी भी रेस्टोरेंट में जाकर इस पिज़्ज़ा को आर्डर करें और ये आपको मिल जाए तो ये आपकी गलतफहमी है। दरअसल ये पिज़्ज़ा कुछ ख़ास चीज़ों और दुनिया के बेहतरीन और चुनिंदा शेफ्स बनाते हैं। जिसमें दुनिया भर से लाई गई चीजें शामिल होती है। इस पिज़्ज़ा का अविष्कार इटली के सालेर्नो शहर में हुआ था। इसे मास्टर शेफ रेनाटो वियोला ने बनाया है। इसका नाम रेमी मार्टिन कॉन्यैक लुई-XIII पर रखा गया है। जो एक खास तरह की ब्रांडी है जो सदियों पुरानी होने के वजह से बेशकीमती मानी जाती है।

इस पिज़्ज़ा की कीमत 12,000 डॉलर यानी 77 लाख भारतीय रुपये मानी जाती है। इसका आकर 20 सेंटीमीटर यानी करीब 8 इंच का होता है और पतली और नाजुक बेस से बना होता है जो खाने में कुरकुरा और स्वादिष्ट लगता है।

कैसे बनाया जाता है ये अनोखा पिज़्ज़ा?

इसे बनाने के लिए, खास अरब देशों से आटा मंगवाया जाता है। जिसमें ऑस्ट्रेलिया की मर्फी नदी का स्पेशल गुलाबी नमक (पिंक साल्ट) मिलाया जाता है। इसके बाद इसे 72 घंटे के लिए फर्मेंट होने के लिए रखा जाता। इसमें ऑर्गेनिक सब्जियां, बफैलो चीज़ और 7 प्रकार के पनीर, ऑलिव्स टॉपिंग के लिए डाले जाते हैं। इतना ही नहीं इसकी टॉपिंग को और ख़ास बनाने के लिए इसमें 3 तरह के विदेशी कैवियार, झींगे (प्रॉन्स), नॉर्वेजियन लॉबस्टर, मैंटिस श्रिम्प, ईरानी तट से कास्पिया जैसे समुद्री भोजन भी डाले जाते है। तो अगर आपको भी मौका मिले तो क्या आप भी इसे खाना चाहेंगे?

कंटेंट- एकता शर्मा


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.