Assembly Elections 2026: बंगाल में हो गया ‘पोरिबर्तन', पहली बार बीजेपी सरकार, असम में हिमंता तो पुडुचेरी में एक बार फिर NDA

Assembly Elections 2026: बंगाल में हो गया ‘पोरिबर्तन', पहली बार बीजेपी सरकार, असम में हिमंता तो पुडुचेरी में एक बार फिर NDA
राष्ट्रीय
04 May 2026, 08:45 am
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों के चुनावी रुझान अब साफ तस्वीरें दिखाने लगे हैं। असम, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के रुझान भी लगभग अब फाइनल नतीजे सामने रख रहे हैं। पश्चिम बंगाल में अब बीजेपी जीतती हुई नजर आ रही है। 148 सीटों का बहुमत पार्टी ने पार कर लिया है और अब 182 सीटों के साथ दो-तिहाई बहुमत की तरफ पार्टी बढ़ रही है। वहीं रुझानों के मुताबिक असम में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में है। जबकि तमिलनाडु में अभिनेता थलापति विजय की पार्टी टीवीके ने बड़ा उलटफेर किया है। फिलहाल टीवीके 100 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। जबकि पुडुचेरी में बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए आगे चल रहा है। केरलम् से कांग्रेस के लिए बड़ी खुशखबरी है। कांग्रेस की अगुवाई वाला यूडीएफ फिलहाल आगे चल रहा है। ऐसे में लेफ्ट का एकमात्र किला केरल भी अब ढह गया है। फिलहाल शुरुआती रुझाानों के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही खुश है। जबकि ममता और स्टालिन को बड़ा झटका लगा है।पश्चिम बंगाल में 293 सीटों पर वोटों की गिनती पूरी हो गई है। ममता बनर्जी की TMC का रुझान100 सीटों के आस-पास टिका हुआ है। बीजेपी अब 190-195 सीटों के बीच रुझानों में बनी हुई है। इधर तमिलनाडु में भी कांग्रेस को थलापति विजय ने समर्थन के लिए अप्रोच किया है क्योंकि 118 सीटों का बहुमत पार्टी को सरकार बनाने के लिए चाहिए और 110 के आस-पास ही TVK का रुझान बना हुआ है।

असम-बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत

तमिलनाडु में 234 सीटों में से लगभग सभी सीटों पर रुझान आ चुके हैं। जिसमें सत्ताधारी DMK 71 सीटों पर रुझान लाकर दूसरे नंबर चल रही है। विजय थलापति की TVK 105 सीटें लेकर सबसे आगे चल रही है। वहीं BJP और AIADMK का गठबंधन 58 सीटें लेकर तीसरे नंबर पर खिसक गई है। लेकिन कोलाथुर सीट पर मुख्यमंत्री स्टालिन पीछे चल रहे हैं। इतना ही नहीं स्टालिन के 15 मंत्री भी अपनी सीट भी नहीं बचा पाए। बता दें कि तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान हुआ था।

पुडुचेरी में भी 30 सीटों में से NDA ने बढ़त बनाई हुई है। पुडुचेरी में सभी 30 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। जिसमें NDA ने बढ़त बनाई हुई है। 18 सीटों पर NDA आगे है। वहीं 7 सीटें लाकर कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। असम में भी सभी 126 सीटों पर रुझान आ चुके हैं। 2021 में NDA ने 75 सीटें जीती थीं। इसमें BJP को अकेले 60 सीटें मिली थीं। हालांकि 2023 के परिसीमन के बाद नक्शा बदला। हालांकि इस बदलाव से BJP के लिए कितना फायदेमंद रहेगा ये चंद घंटों में पता चल पाएगा।

तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर

तमिलनाडु में अब विजय थलापति अपने सरकार बनाने के लिए तैयार हो रहे हैं। रुझानों में उनकी पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं DMK तीसरे नंबर पर तो AIADMK+ दूसरे नंबर पर आई है। इसे तमिलनाडु की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर माना जा रहा है।

वहीं पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी लगभग 7 हजार वोटों से आगे चल रही हैं, वहीं बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर चल रहे हैं, इस सीट पर कांग्रेस के प्रदीप प्रसाद चौथे नंबर पर खिसक गए हैं। पानीहाटी से बीजेपी की रतना देबनाथ आगे चल रही हैं, वो करीब 5 हजार वोटों से आगे हैं, वहीं TMC के तीर्थंकर घोष पीछे चल रहे हैं, पवन खेड़ा कह रहे हैं कि इंतजार करना उचित है, रात के 11-12 बजे तक का वेट करने को कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि नतीजों के लिए इतना उतालवापन ठीक नहीं है।

कांग्रेस के लिए सबसे दिलचस्प नजारा केरल में है। कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा यानी UDF सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। जिसमें सचिन पायलट का सबसे बड़ा हाथ बताया जा रहा है। क्योंकि कांग्रेस की तरफ से सचिन पायलट को केरल में चुनाव का पर्यवेक्षक बनाया गया था। यानी पायलट के नेतृत्व में UDF केरल में सत्ता में आने की तैयार कर चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा यानी LDF दूसरे नंबर पर आ गया है। यानी LDF अब तीसरी बार जीत से काफी दूर नजर आ रही है। हैट्रिक नहीं लगाने का अफसोस अब LDF को हमेशा रहेगा।

अपडेट जारी है...


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.