Bullet Train in India: इस तारीख से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट?

Bullet Train in India: इस तारीख से भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट?
राष्ट्रीय
04 Apr 2026, 03:26 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

Bullet Train in India: भारत में बुलेट ट्रेन का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत पहल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये परियोजना देश के रेलवे नेटवर्क को तेज, सुरक्षित और मजबूत बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है। दुनिया भर में रेलवे नेटवर्क्स में भारत का चौथा स्थान है। प्रधानमंत्री मोदी ने (PM Narendra Modi) इसे और भी विकसित और तेज करने के लिए भारत ने जापान के साथ बुलेट ट्रेन डील साइन की और अब इस पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) ने कहा कि बहुत जल्दी ये सपना सच होने वाला है।

भारत में कब से दौड़ेगी बुलेट ट्रेन?

भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 है जो बहुत जल्द हवा की रफ़्तार से भारत की पटरियों पर दौड़ेगी। इस ट्रेन (Bullet Train running Date) को बनाने का ज़िम्मा बेंगलुरु की BEML कंपनी को सौंपा गया था। जो भारत की आधुनिक कार, मेट्रो बनाती है। इसे भारत के लिए 16 बुलेट ट्रेन तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला। वर्तमान में कंपनी में दो बुलेट ट्रेन बनाई जा रही है। इस ट्रेन के मॉडर्न कोचेज़ से लेकर डिज़ाइन तक हर चीज़ को खास बनाने की ज़िम्मेदारी इसी कंपनी पर है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन 2027 तक पटरियों पर दौड़ने लगेगी।

क्या होगा बुलेट ट्रेन का रूट?

माना जा रहा है कि ये सुपर फ़ास्ट B-28 मुंबई से अहमदाबाद को जोड़ने के लिए बनाई जा रही है (Bullet Train running route) जो 12 स्टेशनों से होती हुई गुजरेगी। जिसमें महाराष्ट्र में मुंबई, ठाणे, विरार, बोइसर और गुजरात के वापी, बिलिमोरा और सूरत शामिल हैं। इस ट्रेन का ट्रायल सूरत से वापी के बीच एक 97 किलोमीटर लम्बे मार्ग में होगा, जिसे 2027 तक शुरू कर दिया जायेगा। 280 किमी की रफ़्तार से चलने वाली ये बुलेट ट्रेन अपने ट्रायल समय में 250 की स्पीड से चलाई जाएगी ताकि ये सुरक्षित बन सके। इसके अलावा इस ट्रेन के हर कोच में एक, चेयर कार और घूमने वाली सीट होंगी। इसके अलावा हर ट्रेन सेट में 8 डिब्बे होंगे जिनकी कीमत 27.86 करोड़ हैं।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.