भूलकर भी इन रेलवे स्टेशन पर रात में मत रुकना, एक बार गए तो कभी नहीं लौट पाएंगे वापस

India’s most haunted Railway Station: भारत का भानगढ़ किला अपने हॉन्टेड और पैरानॉर्मल एक्टिविटीज के लिए चर्चित है। लोगों का मानना है कि वो एक शापित किला है जिसमें अचानक से कई लोग गायब हो गए और रातोंरात ये किला बंजर हो गया। आज भी यहां शाम के बाद इंसानों का रुकना खुद की मौत को दावत देना मन जाता हैं, हैरानी की बात है ना भूत प्रेतों की बात सुनकर हमारे शरीर में करंट दौड़ जाता है जैसे किसी ने 440 वोट का झटका दे दिया हो। लेकिन आज हम भानगढ़ की नहीं बल्कि बात करने जा रहे हैं भारत के 3 सबसे हॉन्टेड रेलवे स्टेशनों की जहां रुकने पर भी इंसान की रूह कांप जाती है।
बेगुंकुदर रेलवे स्टेशन
इसमें सबसे पहले नंबर पर आता है वेस्ट बंगाल (West Bengal) का पुरीला जिले में स्थित बेगुंकुदर रेलवे स्टेशन (Begunkodor Railway Station, BKDR) जो रांची रेलवे डिवीजन का हिस्सा है। ये छोटा सा स्टेशन है जो बंगाल को झारखंड से जोड़ने के लिए बनाया गया था। लेकिन 1967 में ही ये वीरान और बंजर हो गया। कहा जाता है कि यहां पर सफेद साड़ी पहनी एक औरत का साया है जिसकी मौत हो गई थी। लोगों ने रात के समय अजीबो-गरीब चीजों, पैरानॉर्मल एक्टिविटीज का दावा किया। यही नहीं, इस स्टेशन पर कई स्टेशन मास्टर की अजीब तरह से मौत भी हो गई जिसके बाद इसे बंद कर दिया। हालांकि लगभग 42 साल के बाद 2009 में बंगाल की रेल मंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने इसे फिर से खोलने का आदेश दिया। अब ये रेलवे ट्रैक चालू है जिससे कई ट्रेन भी गुजरती हैं।
दिल्ली का कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन

दिल्ली का कैंटोनमेंट रेलवे स्टेशन (Delhi Cantonment Railway Station, DEC) मिलिट्री कैंट के करीब स्थित है जहां पर दिन के समय पैर रखने की जगह नहीं होती, लंबा ट्रैफिक जाम और ऑटो रिक्शा के हॉर्न से यहां पर चहल-पहल बानी रहती है। पर रात होते ही इसकी हालत किसी वीराने से कम नहीं, अक्सर लोगों ने यहां किसी औरत को रात के अंधेरे में यहाँ से गुजरने वाले लोगों से लिफ्ट मांगते हुए देखा है, जो दिखने में किसी आम औरत जैसी नहीं दिखती। घबराहट से जब लोग उसे मना करते हैं तो वो उनका पीछा करती है। इसके अलावा लोगों ने कैंट के आस-पास अजीब आवाजें, गुनगुनाहट सुनी है।
बड़ोग रेलवे स्टेशन
हिमाचल प्रदेश की घाटियों में बसा बड़ोग रेलवे स्टेशन (Barog Railway Station) यूनिस्को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल है। इसकी खूबसूरती के लोग दीवाने हैं। हिमाचल के घने और ऊंचे पेड़ों के बीच में बसा यह स्टेशन दिलचस्प होने के साथ ही हॉन्टेड भी माना जाता है।

लोगों का कहना है कि यहाँ पर कर्नल बरोग का भूत है। अक्सर यात्रियों ने शाम, या सुबह के वक्त टनल के पास रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। इसके अलावा पुलिस ने यहाँ से कई लाशें भी बरामद की हैं जिनकी मौत अजीब तरीके से हुई हो जो खुद में एक रहस्य है। तो आप बताइए कि सफर के दौरान अगर आपकी ट्रेन भी यहां से गुजरे तो आप क्या करेंगे? रूक कर इसका मजा लेना चाहेंगे या अपनी आंखे फेर लेंगे?
ये भी पढ़ें- Empathy Walk: क्या है एंपैथी वॉक जो अकेले पन में लोगों को दे रही शांति?
कंटेंट- एकता शर्मा
इस लिंक को शेयर करें

