इजरायल-ईरान युद्ध के बीच कौन-से मुस्लिम देश हैं भारत के साथी: पाकिस्तान पर इनकी राय क्या?

Muslim Countries Friends of India amid War: Middle-East में जो इजरायल-ईरान युद्ध शुरू हुआ है, उसके चलते ग्लोबल पॉलिटिक्स में बड़ी तेजी से बदलाव हो रहा है। कई देश दूसरे देशों के साथ सम्बन्ध बना रहे हैं या तोड़ रहे हैं। ऐसे में बीते कुछ सालों में भारत ने अपनी खास विदेश नीति के ज़रिये कई मुस्लिम बहुल देशों के साथ गहरे रणनीतिक और आर्थिक संबंध बनाए और मज़बूत किये हैं। इनमें से कुछ देश पाकिस्तान से भी जुड़े हुए हैं, लेकिन साथ ही साथ, भारत के साथ भी ट्रेड, डिफेन्स और ऊर्जा क्षेत्र में बिज़नेस को प्राथमिकता दे रहे हैं। (India Middle East Diplomacy)
कौन-कौन से देश बने हैं भारत के नए दोस्त (India Strategic Partners)
- United Arab Emirates: बीते कुछ वक़्त में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) भारत का तीसरा सबसे बड़ा बिज़नेस और ट्रेड पार्टनर बन चुका है। हाल ही में दोनों देशों के बीच Long Term का LNG सप्लाई अग्रीमेंट हुआ है, जो ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है। और रही बात पाकिस्तान की, तो पहले इन दोनों देशों में अच्छे रिश्ते थे, लेकिन फ़िलहाल इनके बीच हुए आर्थिक सौदों में कमी आई है।
- Saudi Arabia: पाकिस्तान का पुराना साथी रहने के बावजूद सऊदी अरब भारत के साथ भी अपने रिश्ते मज़बूत कर रहा है। 2024 में दोनों देशों ने अपना पहला संयुक्त सैन्य अभ्यास किया था। साथ ही, सऊदी अरब ने भारत में अरबों डॉलर के निवेश का वादा भी किया है। पाकिस्तान की मदद करने वाला सऊदी अरब अब अपने भारत के साथ भी अपने फायदे देख रहा है।
- Oman: ओमान देश मिडल ईस्ट में भारत का सबसे पुराना दोस्त है। इतना पुराना कि 1971 के युद्ध में भी ओमान ने भारत की मदद की थी। दिसंबर 2025 में दोनों देशों ने एक इकॉनोमिक अग्रीमेंट भी हुआ था। हालाँकि, इसके पाकिस्तान के साथ हलके-फुल्के संबंध हैं, लेकिन ओमान की स्ट्रेटेजीज़ और प्रायोरिटीज़ साफ़ तौर पर से भारत से जुड़ी हैं।
- Indonesia: इंडोनेशिया, दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बहुल देश भी भारत का भरोसेमंद साथी बना है। 2025 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में आए थे। इंडोनेशिया और भारत के बीच ट्रेड, समुद्री सुरक्षा और आपसी नजदीकियां बढ़ी हैं। इंडोनेशिया हमेश से ही आतंकवाद के खिलाफ रहा है और ग्लोबल स्तर पर भी पाकिस्तान का समर्थन कभी नहीं किया।
इन सब के अलावा ईजिप्ट के साथ भी भारत की नजदीकियां बढ़ रही हैं और व्यापार संबंध मजबूत हो रहे हैं। पाकिस्तान से रिश्ते बरकरार रखते हुए ईजिप्ट भारत से जुड़ रहा है।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये गठबंधन भारत की भारत की नई विदेश नीति का नतीजा हैं। इजरायल-ईरान तनाव के बीच ये संबंध न सिर्फ आर्थिक बल्कि रणनीतिक प्लानिंग के लिए भी ख़ास साबित होंगे।
इस लिंक को शेयर करें

