केरल में UDF की भारी बढ़त! कांग्रेस गठबंधन 103 सीटों पर आगे, LDF 35, लेकिन BJP सिर्फ 2 पर सिमट रही

Kerala Assembly Election Live Updates: आज सुबह से ही भारत के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरलम और पुड्डुचेरी में हर पार्टी की नज़र वोट काउंटिंग पर टिकी हुई हैं। इसी रास्ते पर केरलम में चल रही मतगणना में कांग्रेस की गठबंधन वाली टीम UDF बढ़त में चल रही है। UDF गठबंधन केरलम की 103 सीटों पर लीड बनाए हुए है। दोपहर 1 बजे तक जो रुझान मिले हैं, उनमें कांग्रेस का घोडा दौड़ रहा है।
UDF गठबंधन में कांग्रेस पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, सहित कुल 7 पार्टियाँ गठबंधन में हैं। इनमें से इस वक़्त कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रही है और मुस्लिम लीग 23 सीटों पर कब्ज़ा किये हुए है। लग रहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने केरलम में चुनाव प्रचार सँभालने के लिए राजस्थान से सचिन पायलट को जो भेजा था, उसमें सचिन बड़े अच्छे से खेल कर आए हैं और उसका असर भी बड़ा अच्छा नज़र आ रहा है। अधिकांश सीटों पर कांग्रेस तेज़ रफ़्तार से आगे भाग रही है।
UDF के बाद LDF गठबंधन दूसरे पायदान पर है, जो 35 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इन 35 सीटों में से 25 पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी आगे दौड़ रही है।
और सबसे नीचे इस वक़्त बीजेपी या NDA गठबंधन, जो सिर्फ 2 सीटों पर आगे बढ़ पाया है।
लेकिन ये सब आंकड़े अभी सिर्फ शुरूआती रुझान हैं। अभी वोटों की गिनती चल रही है और आंकड़े बदल भी सकते हैं।
इस लिंक को शेयर करें

