FRI, 06 FEBRUARY 2026

संसद में काला धब्बा! विपक्ष ने पीएम मोदी की कुर्सी घेर ली, मोदी का भाषण टलने पर ओम बिरला ने जताई कड़ी नाराजगी

news image
राष्ट्रीय
05 Feb 2026, 07:07 pm
76 देखें
रिपोर्टर : Dushyant

Lok Sabha Hungama Budget Session 2026: हाल ही में लोकसभा में विपक्षी सांसदों द्वारा नरेन्द्र मोदी का भाषण टालने पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने कांग्रेस के सांसदों द्वारा प्रधानमंत्री की कुर्सी को घेरने की घटना को संसद के इतिहास में एक काला धब्बा बताया। यह घटना बजट सत्र के दौरान हुई, जब राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होना था, लेकिन विपक्ष के सांसदों ने पीएम की कुर्सी को घेर लिया, और हंगामे के कारण मोदी के भाषण को टालना पड़ा।


ओम बिरला ने सदन में कहा कि उन्हें पहले से खबर थी कि कांग्रेस के सांसद पीएम के संबोधन के दौरान उनके पास जाकर कुछ अव्यवस्था फ़ैलाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा, - मैंने पीएम से आग्रह भी किया था कि उन्हें सदन में नहीं आना चाहिए, जिसे मोदी ने माना भी। उन्होंने कहा, "देश ने देखा कि सदन में क्या हुआ। यह घटना संसद की मर्यादा को चोट पहुंचाने वाली थी।"


बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी इस पर टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि विपक्ष की कई महिला सांसदें सदन के वेल में घुस गयी थी, और पीएम की कुर्सी की तरफ बढ़ीं। वरिष्ठ मंत्रियों ने उन्हें कई बार रोकने की कोशिश की अपनी जगह पर वापस जाने को कहा, लेकिन वे नहीं मानीं। आखिर में स्थिति ज्यादा ही बिगड़ गई और नरेंद्र मोदी ने सदन में प्रवेश नहीं किया।


यह घटना 4 फरवरी को हुई, जिसके चलते सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ओम बिरला ने संसद की गरिमा पर जोर देते हुए कहा कि राजनीतिक मतभेदों को सदन के सामने इस तरह नहीं लाना चाहिए। उम्मीद करता हूँ भविष्य में ऐसी घटना नहीं दोहराई जाएगी। हालाँकि, अभी तक इस पर विपक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


यह मामला संसद में बढ़ते तनाव को सामने रख रहा है, जहां बजट सत्र के दौरान कई मुद्दों पर विपक्ष और सत्तापक्ष आपस में टकरा रहा है। ऐसी घटनाएं लोकतंत्र की छवि को प्रभावित कर सकती हैं।



इस लिंक को शेयर करें

ads
लेटेस्ट खबरें
ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.