LPG Shortage: खत्म होगी LPG की किल्लत! होर्मुज से भारत निकले गैस के जहाज

LPG Shortage: खत्म होगी LPG की किल्लत! होर्मुज से भारत निकले गैस के जहाज
राष्ट्रीय
14 Mar 2026, 12:36 pm
रिपोर्टर : Jyoti Sharma

LPG Shortage in India: पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर मिलने में आ रही दिक्कतों के बीच अब राहत की खबर आई है। वो ये कि ईरान ने भारत के लिए होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) का रास्ता खोल दिया है। ईरान ने lpg से भरे दो भारतीय जहाजों को होर्मुज स्ट्रेट से निकलने की परमिशन दे दी है। जबकि सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर चला एक जहाज शनिवार को भारत पहुंचने भी वाला है। अब देश में जो LPG सिलेंडर की किल्लत जल्द खत्म हो जाएगी।

एक टैंकर गैस से भरी जाएंगे 10 लाख से 31 लाख टैंकर

दरअसल जो LPG के 2 टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से भारत आ रहे हैं उसमें एक जहाज में करीब 10 हजार से 45 हजार मीट्रिक टन तक एलपीजी भरी हुई है। इतने में करीब 10 लाख से 31 लाख तक घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं। यानी जो घरों के किचन, होटल, ढाबे, ट्रेन में गैस की टेंशन चल रही थी उसमें अब धीरे-धीरे राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

बुकिंग के बाद 3 से 5 दिन में मिल जाएगा सिलेंडर

वहीं सरकार का दावा है कि बुकिंग के बाद 3 से 5 दिन में सिलेंडर मिल जाएगा। इससे पहले भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फथाली ने भी कहा कि भारत ईरान का गहरा दोस्त है। भारत के जहाजों को होर्मुज से ईरान सुरक्षित निकालेगा। इसका मतलब ये है कि अब LPG की टेंशन खत्म, बस आपको कुछ दिन सब्र रखना होगा।


इस लिंक को शेयर करें

ads

लेटेस्ट खबरें

ads
© 2025 Bharat Raftar. All rights reserved. Powered By Zentek.